"गोवा": अवतरणों में अंतर

→‎इतिहास: छोटा सा सुधार किया।, व्याकरण में सुधार
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन
गौरक्षक अहीर
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 20:
'''गोवा''' या गोआ ([[कोंकणी]]: गोंय), क्षेत्रफल के हिसाब से [[भारत]] का सबसे छोटा और जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे छोटा [[राज्य]] है। पूरी दुनिया में गोवा अपने खूबसूरत समुंदर के किनारों और मशहूर स्थापत्य के लिये जाना जाता है। गोवा पहले [[पुर्तगाल]] का एक [[उपनिवेश]] था। पुर्तगालियों ने गोवा पर लगभग 450 सालों तक शासन किया और दिसंबर [[1961]] में यह भारतीय प्रशासन को सौंपा गया।
 
गौरक्षक=अहीर = नाम का उद्भव ==
[[महाभारत]] में गोवा का उल्लेख '''गोपराष्ट्र''' यानि गाय चरानेवालों के देश के रूप में मिलता है। दक्षिण [[कोंकण]] क्षेत्र का उल्लेख ''गोवाराष्ट्र'' के रूप में पाया जाता है। [[संस्कृत]] के कुछ अन्य पुराने स्त्रोतों में गोवा को ''गोपकपुरी'' और ''गोपकपट्टन'' कहा गया है जिनका उल्लेख अन्य ग्रंथों के अलावा [[हरिवंशम]] और [[स्कंद पुराण]] में मिलता<ref>{{cite book|last=Indian Archaeological Society|title=Purātattva, Issue 36|year=2006|publisher=Indian Archaeological Society}}</ref> है। गोवा को बाद में कहीं कहीं ''गोअंचल'' भी कहा गया है। अन्य नामों में '''गोवे''', '''गोवापुरी''', ''गोपकापाटन'' और''गोमंत'' प्रमुख हैं। [[टोलेमी]] ने गोवा का उल्लेख वर्ष 200 के आस-पास ''गोउबा'' के रूप में किया है। [[अरब]] के मध्युगीन यात्रियों ने इस क्षेत्र को चंद्रपुर और चंदौर के नाम से इंगित किया है जो मुख्य रूप से एक तटीय शहर था। जिस स्थान का नाम [[पुर्तगाल]] के यात्रियों ने गोवा रखा वह आज का छोटा सा समुद्र तटीय शहर गोअ-वेल्हा है। बाद में उस पूरे क्षेत्र को गोवा कहा जाने लगा जिस पर पुर्तगालियों ने कब्जा किया।
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/गोवा" से प्राप्त