"२८ मई": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 3:
 
== प्रमुख घटनाएँ ==
1414 को खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर के सैय्यद वंश की नींव रखी।
 
1674 को जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
 
1883 को हिंदुत्ववादी नेता और कवि विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
 
1908 को जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म आज ही के दिन हुआ।
 
1940 को द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
 
1952 को यूनान में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।
 
1959 को अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
 
1961 को मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
 
1963 को बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत हुई।
 
1967 को 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
 
1971 को सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
 
1996 को रूस चेचेन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
 
1998 को पाकिस्तान ने पहला परमाणु परिक्षण किया।
 
2002 को नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
 
2008 को नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ।
 
== जन्म ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/२८_मई" से प्राप्त