"प्रकाशानुवर्तन": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: File:Phototropism.jpg|thumb|260px|खिड़की में रखा हुआ यह पौधा प्रकाशानुवर्तन के कारण...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:Phototropism.jpg|thumb|260px|खिड़की में रखा हुआ यह पौधा प्रकाशानुवर्तन के कारण सूर्य की दिशा में बढ़ रहा है]]
'''प्रकाशानुवर्तन''' (Phototropism) किसी [[जीव]] की ऐसी वृद्धि होती है जो [[प्रकाश]] [[उद्दीपक (शरीरविज्ञान)|उद्दीपन]] से प्रभावित हो। यह सबसे अधिक [[पौधों]] में देखा जाता है जो अक्सर [[सूर्य]] जैसे प्रकाश स्रोतों की दिशा में बढ़ते हैं। यही कारण है कि वनस्पति ऊपर की ओर बढ़ते हुए पाए जाते हैं। पौधों के अलावा यह [[फफूंद]] (फ़ंगस) में भी देखा जाता है।<ref name="Goyal, A. 2012">Goyal, A., Szarzynska, B., Fankhauser C. (2012). Phototropism: at the crossroads of light-signaling pathways. Cell 1-9.</ref><ref name="Sakai, T. 2001">Sakai, T., Kagawa, T., Kasahara, M., Swartz, T.E., Christie, J.M., Briggs, W.R., Wada, M., Okada, K. (2001). Arabidopsis nph1 and npl1: Blue light receptors that mediate both phototropism and chloroplast relocation. PNAS 98(12), 6969-6974.</ref> प्रकाश की ओर बढ़ने को धन-प्रकाशानुवर्तन (positive phototropism) और उस से दूसरी दिशा में बढ़ने को ऋण-प्रकाशानुवर्तन (negative phototropism) कहते हैं। पौधों के ऊपरी तनों में धन-प्रकाशानुवर्तन पाया जाता है - उनमें ऑक्सिन (auxin) नामक एक रसायन होता है जो प्रकाश की उपस्थिति में [[रासायनिक अभिक्रिया|अभिक्रिया]] करता है और [[कोशिकाओं]] को लम्बा कर देता है, जिसे से पौधा प्रकाश की ओर बढ़ने लगता है। पौधों की [[जड़ (वनस्पति)|जड़ों]] में ऋण-प्रकाशानुवर्तन और [[गुरुत्वानुवर्तन]] होता है, जिस से वे अंधेरे की ओर और नीचली दिशा में बढ़ती हैं।<ref name="Liscum, E. 2002">Liscum, E. (2002). Phototropism: Mechanisms and Outcomes. Arabidopsis Book 1-21.</ref>
 
== इन्हें भी देखें ==