"अंकोरवाट मंदिर": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
ggd |
छो 103.203.139.3 (Talk) के संपादनों को हटाकर Rashkeqamar के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया टैग: वापस लिया |
||
पंक्ति 15:
== परिचय ==
अंग्कोरथोम और अंग्कोरवात प्राचीन
[[चित्र:Angkor-Wat-from-the-air.JPG|center|thumb|500px|अंकोरवाट का हवाई दृष्य]]
पश्चिम के सीमावर्ती थाई लोग पहले कंबुज के समेर साम्राज्य के अधीन थे परंतु १४वीं सदी के मध्य उन्होंने कंबुज पर आक्रमण करना आरंभ किया और अंग्कोरथोम को बारबार जीता और लूटा। तब लाचार होकर ख्मेरों को अपनी वह राजधानी छोड़ देनी पड़ी। फिर धीरे-धीरे बाँस के वनों की बाढ़ ने नगर को सभ्य जगत् से सर्वथा पृथक् कर दिया और उसकी सत्ता अंधकार में विलीन हो गई। नगर भी अधिकतर टूटकर खंडहर हो गया। १९वीं सदी के अंत में एक फ्रांसीसी वैज्ञानिक ने पाँच दिनों की नौका यात्रा के बाद उस नगर और उसके खंडहरों का पुनरुद्धार किया। नगर तोन्ले सांप नामक महान सरोवर के किनारे उत्तर की ओर सदियों से सोया पड़ा था जहाँ पास ही, दूसरे तट पर, विशाल मंदिरों के भग्नावशेष खड़े थे।
|