"खुशवन्त सिंह": अवतरणों में अंतर

→‎व्यक्तिगत जीवन: सन्दर्भ जोड़ा।
पंक्ति 26:
 
== व्यक्तिगत जीवन ==
खुशवन्त सिंह का जन्म 2 फ़रवरी 1915 को हदाली, [[पंजाब]] (अविभाजित भारत) में एक सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने गवर्नमेण्ट कॉलेज, [[लाहौर]] और कैम्ब्रिज यूनीवर्सिटी [[लंदन|लन्दन]] में शिक्षा प्राप्त करने के बाद लन्दन से ही क़ानून की डिग्री ली। पढ़ाई के क्षेत्र में आरम्भ से ही वे अपने स्वच्छंद स्वभाव के कारण बहुत अच्छे नहीं थे और कॉलेज तक की परीक्षाओं में उन्हें प्रायः तृतीय श्रेणी ही प्राप्त हुई।<ref name="अ">[https://m.bhaskar.com/news/PUN-LUD-khushwant-singh-politically-incorrect-4513717-NOR.html?ref=mini/ खुशवंत सिंह पाॅलिटिकली इनकरेक्ट थे।]</ref> कानून की डिग्री लेने के बाद उन्होंने लाहौर में वकालत शुरू की। उनके पिता सर सोभा सिंह अपने समय के प्रसिद्ध ठेकेदार थे। उस समय सोभा सिंह को आधी दिल्ली का मालिक कहा जाता था।
 
खुशवन्त सिंह का विवाह कँवल मलिक के साथ हुआ था। इनके पुत्र का नाम राहुल सिंह और पुत्री का नाम माला है। उनका निधन 99 साल की उम्र में 20 मार्च 2014 को नई दिल्ली में हुआ।<ref>{{cite news|url=http://aajtak.intoday.in/story/noted-writer-and-journalist-khushwant-singh-dies-at-99-1-758346.html |title=औरत, स्कॉच और इतिहास पर लिखने वाला सबसे मजेदार सरदार खुशवंत सिंह हुआ 99 पर आउट |publisher=आज तक |date=20 मार्च 2014 |accessdate=20 मार्च 2014}}</ref><ref>{{cite web|title=ख़ुशवंत सिंह का 99 साल की उम्र में निधन|url=http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/03/140320_khushwant_singh_ia.shtml|date=२० मार्च २०१४|accessdate=२० मार्च २०१४|publisher=बीबीसी हिन्दी}}</ref>