"रेस 3": अवतरणों में अंतर

→‎कहानी: विस्तार
→‎कहानी: विस्तार
पंक्ति 23:
 
कहानी फिर पुराने समय, 1970 के दशक में हंडिया गाँव में चले जाती है। जिसमें सिंह परिवार के इतिहास को बताया जाता है। दोनों सिंह भाई भारतीय सेना को व्यापार देने का काम करते थे। वहीं हंडिया का रहने वाला एक नेता उनसे गैर-कानूनी रूप से हथियार मांगता है, जिसे रणछोड़ मना कर देता है। इस मनाही के कारण उस नेता से इनकी दुश्मनी हो जाती है। एक दिन कार में बम के कारण धमाके से उड़ जाता है, जिसमें रणछोड़ की मौत हो जाती है। इसके बाद सिंह परिवार पर दुश्मनों को हथियार बांटने का आरोप लग जाता है। इसके बाद शमशेर अपने बड़े भाई के बेटे, सिकंदर को बीजिंग में पढ़ाई के लिए भेज देता है, और वहीं सूरज, संजना और उसकी विधवा माँ को कंबोडिया ले जाता है।
 
कहानी फिर से वर्तमान समय में अल-शिफा में आ जाती है। जिसमें एक रात यश उसकी प्रेमी के बारे में सिकंदर को बताता है, सिकंदर कहता है कि बीजिंग में उसे एक लड़की, जेसिका ([[जैकलिन फर्नांडीस]]) से प्यार हो गया था, पर वो उसे छोड़ कर चले गई। शमशेर का बचपन का दोस्त बृजमोहन (राजेश शर्मा) कहता है कि उसके दोस्त का होटल नेताओं द्वारा इस्तेमाल हो रहा है, जो उसे अपने कामुक कार्यों के लिए उपयोग कर रहे हैं। ये सब एक जासूसी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका है और हार्ड ड्राइव में मौजूद है। वो हार्ड डिस्क कंबोडिया के बैंक लॉकर में रखा गया है। शमशेर इस काम को करने के लिए सिकंदर को भेजता है। अगले दिन पार्टी में पता चलता है कि जेसिका ही यश की प्रेमिका है। सिकंदर और जेसिका अकेले में सुरक्षा कमरे में मिलते हैं, उसके अगले दिन ही सूरज और संजना उन दोनों के मिलने को रिकॉर्ड किए थे, उस वीडियो को यश को दिखाते हैं। यश गुस्से में जेसिका के घर आता है, और वहीं सिकंदर भी मिल जाता है। सिकंदर उसे बाद में बताता है कि ये संजना और सूरज की चाल थी, जिससे वे सिकंदर को बर्बाद कर सकें। यश भी सिकंदर के साथ मिल जाता है, पर ये बात संजना और सूरज को नहीं पता चलती है। फिर वे सभी मिल कर उस हार्ड डिस्क को लेने के लिए निकल पड़ते हैं।
 
== कलाकार ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/रेस_3" से प्राप्त