"रेस 3": अवतरणों में अंतर

→‎कहानी: विस्तार
→‎कहानी: विस्तार
पंक्ति 25:
 
कहानी फिर से वर्तमान समय में अल-शिफा में आ जाती है। जिसमें एक रात यश उसकी प्रेमी के बारे में सिकंदर को बताता है, सिकंदर कहता है कि बीजिंग में उसे एक लड़की, जेसिका ([[जैकलिन फर्नांडीस]]) से प्यार हो गया था, पर वो उसे छोड़ कर चले गई। शमशेर का बचपन का दोस्त बृजमोहन (राजेश शर्मा) कहता है कि उसके दोस्त का होटल नेताओं द्वारा इस्तेमाल हो रहा है, जो उसे अपने कामुक कार्यों के लिए उपयोग कर रहे हैं। ये सब एक जासूसी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका है और हार्ड ड्राइव में मौजूद है। वो हार्ड डिस्क कंबोडिया के बैंक लॉकर में रखा गया है। शमशेर इस काम को करने के लिए सिकंदर को भेजता है। अगले दिन पार्टी में पता चलता है कि जेसिका ही यश की प्रेमिका है। सिकंदर और जेसिका अकेले में सुरक्षा कमरे में मिलते हैं, उसके अगले दिन ही सूरज और संजना उन दोनों के मिलने को रिकॉर्ड किए थे, उस वीडियो को यश को दिखाते हैं। यश गुस्से में जेसिका के घर आता है, और वहीं सिकंदर भी मिल जाता है। सिकंदर उसे बाद में बताता है कि ये संजना और सूरज की चाल थी, जिससे वे सिकंदर को बर्बाद कर सकें। यश भी सिकंदर के साथ मिल जाता है, पर ये बात संजना और सूरज को नहीं पता चलती है। फिर वे सभी मिल कर उस हार्ड डिस्क को लेने के लिए निकल पड़ते हैं।
 
जब सिकंदर उस हार्ड डिस्क को शमशेर को दे देता है, तो शमशेर उसके कार में बम रख कर उसे उड़ा देता है और उन नेताओं से मिलने चले जाता है, जिनके वीडियो उस डिस्क में मौजूद हैं। उन नेताओं और उसके दो जुड़वा बच्चों के सामने शमशेर बताता है कि सिकंदर की बम धमाके में मौत हो गई है। उसके बाद वो जैसे ही हार्ड डिस्क को जोड़ता है, उसके होश उड़ जाते हैं। हार्ड डिस्क में उन नेताओं के वीडियो न हो कर, सिकंदर के माँ का वीडियो होता है, जो उसने खुद ही बनाया था। जिसमें वो बताती है कि रणछोड़ सिंह का खून शमशेर ने किया था और वो दोनों जुड़वा बच्चे भी रणछोड़ सिंह के ही हैं। इसके बाद सिकंदर आता है और बताता है कि किस तरह उसने रघु चाचा (शरत सक्सेना) की मदद से बम धमाके से अपनी जान बचाई। बाद में पता चलता है कि उसे ये सच्चाई दस साल पहले से पता थी। बाद में शमशेर बताता है कि यश उसका बेटा है। रेगिस्तान में सिकंदर और यश में लड़ाई होती है और सिकंदर शमशेर के सारे सैनिकों को मार कर यश और शमशेर को इंटरपोल अफसर जेसिका के सामने आत्म-समर्पण के लिए मजबूर कर देता है। उन दोनों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर के हंडिया गाँव भेज दिया जाता है।
 
बाद में जेल होते समय दिखाया जाता है कि शमशेर पुलिस अफसर को रिश्वत देते रहता है। सिकंदर अपने दोनों भाई-बहन के साथ अल-शिफा में रहने लगता है और ये भी दिखाया जाता है कि वो उस हार्ड डिस्क को जेसिका को दे देता है।
 
== कलाकार ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/रेस_3" से प्राप्त