"पैरामाउंट पिक्चर्स": अवतरणों में अंतर

+यात्रा
लोगो
पंक्ति 33:
== इतिहास ==
पैरामाउंट पिक्चर्स की स्थापना 1912 में ''फ़ेमस प्लेयर्स फिल्म कंपनी'' के नाम से हुई थी, जिसके संस्थापक [[हंगरी]] में जन्म लेने वाले एडॉल्फ ज़कोर थे, जो शुरुआत में ''निकेलोडियन'' थियेटर में निवेश करते थे। उन्होंने देखा कि फिल्में मुख्य रूप से काम करने वाले वर्ग पर आधारित थीं, तो उन्होंने अपने सहयोगियों, ''डैनियल फ्रोमन'' और ''चार्ल्स फ्राहमैन'' के साथ मध्यम वर्ग के लोगों के लिए फिल्में बनाने का फैसला किया, जिसमें वे उस समय के नाटक में काम करने वाले कुछ बड़े कलाकारों को लिए। 1913 के मध्य तक उन्होंने अपनी पाँच फिल्में पूरी कर ली और सभी में उन्हें सफलता ही मिली।
 
==लोगो==
[[चित्र:DarioCampanile.Paramount.jpg|250px|अंगूठाकार|दाएँ|पैरामाउंट के 75वीं वर्षगांठ के समय का चित्र, जिसका उपयोग कंपनी ने नए ''लोगो'' बनाने में किया था।]]
इसकी शुरुआत से ही विशिष्ट पिरामिड पैरामाउंट पहाड़ इस कंपनी का लोगो रहा है। ये बहुत ही पुराना हॉलीवुड फिल्म लोगो है। इस लोगो में कई वर्षों में कई सारे बदलाव भी हुए हैं।
 
* इसकी शुरुआत एक चारकोल की तरह दिखने वाले पहाड़ से होती है, जिसके चारों ओर सितारे होते हैं। इसमें कुल चौबीस सितारे हैं, जो उस समय के सितारों के सम्मान में इसमें डाले गए थे। उस समय पैरामाउंट चौबीस सितारों के साथ अनुबंध किया था।
* 1951 में ''लोगो'' को ''मैट पेंटिंग'' के रूप में ''जेन डोमेला'' ने बनाया था।
* सबसे नया और असली दिखने वाला लोगो 1953 में बनाया गया, जब पैरामाउंट के फिल्म 3डी में भी बनने लगे थे। 1954 के शुरू से उसके मध्य तक इसमें और काम किया गया। इसमें 1974 को और बदलाव किया गया और चौबीस सितारों को कम कर के बाइस कर दिया गया। इसके अलावा पाठ का फॉन्ट भी बदल दिया गया।
* सितम्बर 1975 को लोगो में नीला रंग का उपयोग कर के उसे थोड़ा सरल किया गया, ये डिज़ाइन 1968 के प्रिंट लोगो से लिया गया था, जो कई सदियों तक उपयोग किया जाता था।
* स्टुडियो ने दिसम्बर 1986 पूरी तरह नया लोगो जारी किया, जिसमें कंप्यूटर द्वारा छवि बनाई गई थी। इसमें झील और सितारे मौजूद थे।
 
 
== यात्रा ==