"कटक": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: किमी. -> किलोमीटर
पंक्ति 26:
}}
 
'''कटक''' [[भारत]] के [[उड़ीसा]]ओड़िशा [[प्रान्त]] का एक नगर है। यह [[कटक जिला]] के अन्दर आता है। कटक उड़ीसा का एक प्राचीन नगर है। इसका इतिहास एक हजार वर्ष से भी ज्‍यादा पुराना है। करीब नौ शताब्दियों तक कटक उड़ीया की राजधानी रहा और आज यहां की व्‍यावयायिक राजधानी के रूप में जाना जाता है। केशरी वंश के समय यहां बने सैनिक शिविर कटक के नाम पर इस शहर का नाम रखा गया था। यहां भारत का एक प्रमुख बंदरगाह [[पारादीप]] भी स्थित है। यहां के किले, मंदिर और संग्रहालय पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। कटक वर्तमान उड़ीसा की मध्ययुगीन राजधानी था, जिसे पद्मावती भी कहते थे। यह नगर महानदी व उसकी सहायक नदी काठजूड़ी के मिलन स्थल पर बना है।
 
== मुख्य पर्यटन स्थल ==
=== बाराबतीबारबाटी किला ===
यह कटक का सबसे प्रमुख पर्यटक स्‍थल है। महानदी के किनारे बना यह किला खूबसूरती से तराशे गए दरवाजों और नौ मंजिला महल के लिए प्रसिद्ध है। इसका निर्माण गंग वंश ने 14वीं शताब्‍दी में करवाया था। युद्ध के समय नदी के दोनों किनारों पर बने किले इस किले की रक्षा करते थे। वर्तमान में इस किले के साथ एक अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍टेडियम है। पांच एकड़ में फैले इस स्‍टेडियम में 30000 से भी ज्‍यादा लोग बैठ सकते हैं। यहां खेल प्रतियोगिताओं और सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का अयोजन होता रहता है।
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/कटक" से प्राप्त