"जोधपुर": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 140:
{{main|मेहरानगढ़ दुर्ग}}
 
[[मेहरानगढ़ दुर्ग]] पहाड़ी के बिल्‍कुल ऊपर बसे होने के कारण [[राजस्‍थान]] के सबसे खूबसूरत किलों में से एक है।<ref>{{cite book |last1=LLC |first1=Books |last2=LLC |first2=General Books |title=Jodhpur: Mehrangarh Fort, Jodhpur Group - Malani Igneous Suite Contact, Gramin Vikas Vigyan Samiti, Umaid Bhawan Palace, Jodhpurs, Jodhpur |date=2010 |publisher=General Books LLC |isbn=9781156511275 |url=https://books.google.co.in/books?id=ojshSgAACAAJ&dq=mehrangarh+fort&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwj17bma253cAhUKv48KHTaZDbIQ6AEIJjAA |accessdate=14 जुलाई 2018 |language=en}}</ref> इस किले के सौंदर्य को श्रृंखलाबद्ध रूप से बने द्वार और भी बढ़ाते हैं। इन्‍हीं द्वारों में से एक है-जयपोल इसका निर्माण [[राजा मानसिंह]] ने १८०६ ईस्वी में किया था। दूसरे द्वार का नाम है-विजयद्वार इसका निर्माण [[राजा अजीत सिंह]] ने मुगलों पर विजय के उपलक्ष्‍य में किया था। किले के अंदर में भी पर्यटकों को देखने हेतु कई महत्‍वपूर्ण इमारतें हैं। जैसे मोती महल, सुख महल, फूलमहल आदि-आदि।<ref>{{cite book |last1=Kapoor |first1=Subodh |title=The Indian Encyclopaedia: Indo-Pak War-Kamla Karri |date=2002 |publisher=Cosmo Publications |isbn=9788177552690 |url=https://books.google.co.in/books?id=cNkk6HjyiW8C&pg=PA3755&dq=mehrangarh+fort&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwj17bma253cAhUKv48KHTaZDbIQ6AEINDAD#v=onepage&q=mehrangarh%20fort&f=false |accessdate=14 जुलाई 2018 |language=en}}</ref>
 
१२५ मीटर ऊँची पहाड़ी पर स्थित पांच किलोमीटर लंबा भव्य किला बहुत ही प्रभावशाली और विकट इमारतों में से एक है। बाहर से अदृश्य, घुमावदार सड़कों से जुड़े इस किले के चार द्वार हैं। किले के अंदर कई भव्य महल, अद्भुत नक्काशीदार किवाड़, जालीदार खिड़कियाँ और प्रेरित करने वाले नाम हैं। इनमें से उल्लेखनीय हैं मोती महल, फूल महल, शीश महल, सिलेह खाना, दौलत खाना। इन महलों में भारतीय राजवंशो के साज सामान का विस्मयकारी संग्रह निहित है। इसके अतिरिक्त पालकियाँ, हाथियों के हौदे, विभिन्न शैलियों के लघु चित्रों, संगीत वाद्य, पोशाकों व फर्नीचर का आश्चर्यजनक संग्रह भी है।<ref>{{cite book |last1=Gupta |first1=Shobhna |title=Monuments of India |date=2003 |publisher=Har-Anand Publications |isbn=9788124109267 |url=https://books.google.co.in/books?id=W4r5iLMVGkAC&pg=PA83&dq=mehrangarh+fort&hl=en&sa=X&ved=0ahUKEwj17bma253cAhUKv48KHTaZDbIQ6AEITDAI#v=onepage&q=mehrangarh%20fort&f=false |accessdate=14 जुलाई 2018 |language=en}}</ref>
 
=== [[जसवंत थड़ा]] ===