"हैंक पिम": अवतरणों में अंतर

लेख का विस्तार किया गया
सन्दर्भ जोड़े/सुधारे गये
पंक्ति 1:
'''डॉक्टर हेनरी 'हैंक' पिम''' [[मार्वल कॉमिक्स]] द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। इस चरित्र को कलाकार [[स्टैन ली]], लेखक लैरी लिबेर और पेन्सिलर [[जैक किर्बी]] द्वारा बनाया गया था, और यह सर्वप्रथम ''टेल्स टू एस्टोनिश'' #२७ (जनवरी १९६२) में प्रदर्शित हुआ था। हैंक पिम [[ऐंट-मैन]] उपनाम का प्रयोग करने वाला सबसे पहला, और सबसे प्रसिद्ध सुपरहीरो है। ऐंट-मैन के अतिरिक्त हैंक ने समय-समय पर [[जायंट मैन]], [[गोलिएथ]], [[येल्लोजैकेट]] तथा कुछ समय के लिए तो [[वास्प]] उपनाम का प्रयोग भी किया है।
 
हैंक पिम अमेरिका के एक प्रसिद्ध बायोफिज़िसिस्ट और साथ ही सिक्यूरिटी ऑपरेशंस सेंटर के विशेषज्ञ थे। पिम ने एक रासायनिक पदार्थ (पिम कण) की खोज की, जिसके प्रयोग से उपयोगकर्ता अपना आकार बदल सकता था। इस कण का प्रयोग करके ही उन्होंने एक ऐसा सूट बनाया जो पहनने वाले को काफी हद तक छोटा कर सकता था। चींटियों के साथ अपने लगाव के कारण पिम ने बाद में चींटियों को नियंत्रित करने वाला एक हेलमेट बनाया, और ऐंट-मैन नाम अपना लिया। अभिनेता [[माइकल डगलस]] [[मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फ़िल्मों की सूची|मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स]] में हैंक पिम की भूमिका निभा रहे हैं।<ref name="Douglas">{{cite web |url=http://marvel.com/news/movies/2014/1/13/21746/michael_douglas_to_star_as_hank_pym_in_marvels_ant-man |title=Michael Douglas to Star as Hank Pym in Marvel's Ant-Man |publisher=Marvel.com |date=January 13, 2014 |accessdate=January 13, 2014 |archiveurl=https://www.webcitation.org/6MbWgTm6J?url=http://marvel.com/news/movies/2014/1/13/21746/michael_douglas_to_star_as_hank_pym_in_marvels_ant-man |archivedate=January 13, 2014 |deadurl=no |df= }}</ref><ref name="ReedMcKay">{{cite web|url=http://marvel.com/news/movies/2014/6/7/22643/director_peyton_reed_and_writer_adam_mckay_join_marvels_ant-man|title=Director Peyton Reed and Writer Adam McKay Join Marvel's Ant-Man|publisher=[[Marvel Comics|Marvel.com]]|date=June 7, 2014|accessdate=June 7, 2014|archiveurl=https://www.webcitation.org/6MV82zqpX?url=http://insidemovies.ew.com/2014/01/09/marvel-one-shot-ben-kingsley-mandarin-all-hail-the-king/|archivedate=January 9, 2014|deadurl=no|df=}}</ref><ref>{{cite web|url=http://marvel.com/news/movies/2014/7/26/22968/sdcc_2014_official_evangeline_lilly_corey_stoll_join_marvels_ant-man|title=SDCC 2014: Official: Evangeline Lilly & Corey Stoll Join Marvel's Ant-Man|publisher=[[Marvel Comics|Marvel.com]]|date=July 26, 2014|accessdate=July 26, 2014|archiveurl=https://www.webcitation.org/6RNfE5obK?url=http://marvel.com/news/movies/2014/7/26/22968/sdcc_2014_official_evangeline_lilly_corey_stoll_join_marvels_ant-man|archivedate=July 27, 2014|deadurl=no|df=}}</ref> पिम के रूप में वह सर्वप्रथम २०१५ की फिल्म [[एंट-मेन (फ़िल्म)|एंट-मैन]] में दिखे थे, और इसके बाद उन्होंने इसके सीक्वल, [[ऐंट-मैन एंड द वास्प]] (२०१८) में अपनी भूमिका दोहराई।