"कनिष्क": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 35:
[[File:Kanishka enhanced.jpg|left|thumb|कनिष्क प्रथम, द्वितीय शताब्दी की मूर्ति, मथुरा संग्रहालय]]
[[File:WimaKadphises.JPG|thumb|[[विम कडफिसेस]] कनिष्क के पिता थे। ([[ब्रिटिश संग्रहालय]])]]
कनिष्क [[युएझ़ी लोग|gurjarगुर्जर जाति]] का [[कुषाण]] था। उसकी स्थानीय भाषा अभी अज्ञात है। उसके [[रबातक शिलालेख|रबातक शिलालेखों]] में [[यूनानी लिपि]] का प्रयोग उस भाषा को लिखने के लिये किया गया है, जिसे [[आर्य]] ([[यूनानी भाषा|यूनानी]]:αρια) कहा गया है, जो कि [[एरियाना]] (आधुनिक [[अफ़गानिस्तान]], ईरान व उज़बेकिस्तान) की मूल भाषा बाख़्त्री का ही एक रूप है। यह एक [[मध्यकालीन]] पूर्वी ईरानियाई भाषा थी।<ref>Gnoli (2002), pp. 84–90.</ref> वैसे इस भाषा का प्रयोग कुषाणों द्वारा स्थानीय लोगों से सम्पर्क करने हेतु किया जाता होगा। कुषाण लोगों के कुलीन लोग किस भाषा विशेष का प्रयोग करते थे, ये अभी निश्चित नहीं है। यदि कुषाण एवं/या युएज़ी लोगों को [[तरीम बेसिन]] के अग्नि कुची (टॉर्चेरियाई) लोगों को जोड़ती विवादास्पद बातें सही हों, तो कनिष्क द्वारा टॉर्चेरियाई लोगों की भाषा – जो एक चेण्टम [[इण्डो-यूरोपियाई]] भाषा थी, बोली जाती रही होगी। (जहां अन्य ईरानियाई भाषाएं जैसे बैक्टीरियाई सेण्टम भाषाएं कहलाती हैं।)
 
कनिष्क विम कडफिसेस का उत्तराधिकारी था, जैसा [[रबातक शिलालेख|रबातक शिलालेखों]] में कुषाण राजाओं की प्रभावशाली वंशावली द्वारा दृश्य है।<ref>Sims-Williams and Cribb (1995/6), pp.75–142.</ref><ref>Sims-Williams (1998), pp. 79–83.</ref> कनिष्क का अन्य कुषाण राजाओं से संबन्ध राबातक शिलालेखों में बताया गया है, इसी से कनिष्क के समय तक की वंशावली ज्ञात होती है। उसके प्रपितामह [[कुजुल कडफिसेस]] थे, [[विमा ताक्तु]] उसके पितामह थे। कनिष्क के पिता [[विम कडफिसेस]] थे, तत्पश्चात स्वयं कनिष्क आया।<ref>Sims-Williams and Cribb (1995/6), p. 80.</ref>