"हरियाणा": अवतरणों में अंतर

लेख का विस्तार किया गया
→‎भूगोल: लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 42:
 
== भूगोल ==
[[चित्र:Distant View of Dhosi Hill.JPG|अंगूठाकार|धोसी पहाड़ी।<br> अरावली पर्वतमाला का विस्तार राज्य के दक्षिणी हिस्से में है।]]
हरियाणा [[उत्तर भारत]] में स्थित एक [[स्थलरुद्ध]] राज्य है। इसका विस्तार २७°३९' उत्तर से ३०°३५' उत्तर तक के अक्षांशों तक, और ७४°२८' पूर्व से ७७°३६' पूर्व तक के देशान्तरों तक है। राज्य की सीमायें उत्तर में [[हिमाचल प्रदेश]], तथा दक्षिण एवं पश्चिम में [[राजस्थान]] से जुड़ी हुई हैं। [[उत्तराखण्ड]] और [[उत्तर प्रदेश]] राज्यों के साथ इसकी पूर्वी सीमा को [[यमुना नदी]] परिभाषित करती है। हरियाणा [[राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली]] को भी तीन ओर से घेरता है। राज्य का क्षेत्रफल ४४,२१२ वर्ग किलोमीटर है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का १.४ प्रतिशत है, और इस प्रकार क्षेत्रफल के आधार पर यह भारत का [[क्षेत्रफल के आधार पर भारत के राज्य और संघ क्षेत्र|इक्कीसवाँ सबसे बड़ा राज्य]] है। समुद्र तल से हरियाणा की ऊंचाई ७०० से ३६०० फीट (२०० मीटर से १२०० मीटर) तक है।
 
=== भूतत्व ===
भौगोलिक तौर पर हरियाणा को चार भागों में बांटा जा सकता है: राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित यमुना-घग्गर के मैदान, सुदूर उत्तर में [[शिवालिक पहाड़ियाँ|शिवालिक पहाड़ियों]] की एक पट्टी, दक्षिण-पश्चिम में [[बांगर]] क्षेत्र तथा दक्षिणी हिस्से में [[अरावली पर्वतमाला]]ओं के अंतिमांश, जिनका क्षैतिज विस्तार [[राजस्थान]] से [[दिल्ली]] तक है। राज्य की मिट्टी आमतौर पर गहरी और उपजाऊ है। हालांकि, पूर्वोत्तर के पहाड़ी और दक्षिण-पश्चिम के रेतीले इलाके इसके अपवाद हैं। राज्य की अधिकांश भूमि कृषि योग्य है, लेकिन यहाँ अत्यधिक सिंचाई की आवश्यकता पड़ती है।
 
==सन्दर्भ==