"हरियाणा": अवतरणों में अंतर

→‎भूगोल: लेख का विस्तार किया गया
लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 49:
 
[[यमुना नदी|यमुना]] राज्य की एकमात्र चिरस्थायी नदी है, जो इसकी पूर्वी सीमा पर बहती है। उत्तरी हरियाणा में उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर बहने वाली कई बरसाती नदियां हैं, जो हिमालय की [[शिवालिक पहाड़ियाँ|शिवालिक पहाड़ियों]] से निकलती हैं। इनमें [[घग्गर-हकरा नदी|घग्गर-हकरा]], [[चौटांग नदी|चौटांग]], [[तांगड़ी नदी|तांगड़ी]], [[कौशल्या नदी|कौशल्या]], [[मारकंडा नदी|मारकंडा]], [[सरसुति नदी|सरसुति]] और [[सोम नदी|सोम]] इत्यादि प्रमुख हैं। इसी तरह दक्षिणी हरियाणा में भी [[अरावली पर्वत|अरावली पहाड़ियों]] से निकलने वाली कई नदियां दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर बहती हैं। इन नदियों में [[साहिबी नदी|साहिबी]], [[दोहान नदी|दोहान]], [[कृष्णावती नदी|कृष्णावती]] और [[इंदौरी नदी|इंदौरी]] शामिल हैं। माना जाता है कि ये सभी किसी समय द्रशद्वती / [[सरस्वती नदी]] की सहायक नदियां थीं। इन नदियों पर राज्य भर में कई बाँध बने हैं, जिनमें यमुना नदी पर बने [[हथिनीकुंड बैराज|हथिनीकुंड]] तथा [[ताजेवाला बैराज|ताजेवाला]] बैराज, [[पंचकुला जिला|पंचकुला ज़िले]] में स्थित [[कौशल्या बाँध]], [[यमुनानगर जिला|यमुनानगर ज़िले]] में स्थित [[पथराला बैराज]] तथा [[सिरसा जिला|सिरसा ज़िले]] में स्थित [[ओटू बैराज]] मुख्य हैं।
 
== मण्डल तथा जिले ==
{{मुख्य|हरियाणा के मण्डल|हरियाणा के जिले}}
[[चित्र:Haryana 2011 administrative.svg|अंगूठाकार|400px|हरियाणा के जिले (२०११)]]
प्रशासनिक आधार पर हरियाणा को [[हरियाणा के जिले|२२ जिलों]] में विभाजित किया गया है, जो ६ मण्डलों में समूहबद्ध हैं। इन २२ जिलों में ७२ सब-डिवीजन, ९३ तहसील, ५० उप-तहसील, १४० सामुदायिक विकास खंड, १५४ नगर तथा कस्बे, ६,२१२ ग्राम पंचायत और ६,८१ गांव हैं।
 
१ नवंबर १९६६ को जब तत्कालीन [[पूर्वी पंजाब]] के विभाजन द्वारा हरियाणा राज्य की स्थापना हुई थी, तब राज्य में ७ जिले थे; [[रोहतक जिला|रोहतक]], [[जींद जिला|जींद]], [[हिसार जिला|हिसार]], [[महेंद्रगढ़ जिला|महेंद्रगढ़]], [[गुरुग्राम जिला|गुडगाँव]], [[करनाल जिला|करनाल]] तथा [[अम्बाला जिला|अम्बाला]]। २०१७ तक इन जिलों के पुनर्गठन के माध्यम से १४ नए जिले जोड़े जा चुके हैं।
 
{|class="wikitable" style="text-align: left;"
|-
|+हरियाणा के मण्डल तथा जिले
|-
! मण्डल !! जिले
|-
| [[अम्बाला मण्डल|अम्बाला]] || [[अम्बाला जिला|अम्बाला]], [[कुरुक्षेत्र जिला|कुरुक्षेत्र]], [[पंचकुला जिला|पंचकुला]], [[यमुनानगर जिला|यमुनानगर]]
|-
| [[फरीदाबाद मण्डल|फरीदाबाद]] || [[फरीदाबाद जिला|फरीदाबाद]], [[पलवल जिला|पलवल]], [[मेवात जिला|मेवात]]
|-
| [[गुरुग्राम मण्डल|गुरुग्राम]] || [[गुरुग्राम जिला|गुरुग्राम]], [[महेंद्रगढ़ जिला|महेंद्रगढ़]], [[रेवाड़ी ज़िला|रेवाड़ी]]
|-
| [[हिसार मण्डल|हिसार]] || [[फतेहाबाद जिला|फतेहाबाद]], [[जींद जिला|जींद]], [[हिसार जिला|हिसार]], [[सिरसा जिला|सिरसा]]
|-
| [[रोहतक मण्डल|रोहतक]] || [[झज्जर जिला|झज्जर]], [[दादरी जिला|दादरी]], [[रोहतक जिला|रोहतक]], [[सोनीपत जिला|सोनीपत]], [[भिवानी जिला|भिवानी]]
|-
| [[करनाल मण्डल|करनाल]] || [[करनाल जिला|करनाल]], [[पानीपत जिला|पानीपत]], [[कैथल जिला|कैथल]]
|}
 
==सन्दर्भ==