"विकिपीडिया:हिन्दी दिवस": अवतरणों में अंतर

प्रतिभागिता हेतु पंजीकरण शुरू है
→‎प्रतिभागी समीक्षा: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पंक्ति 46:
*प्रतियोगिता का समय पूर्ण होने के बाद नामांकित किया गया लेख प्रतियोगिता में सम्मिलित नहीं होगा।
*अधिक अंक/गुण के आधार पर विजेताओं की घोषणा होगी।
==अक्सर पूछे जाने वालें सवाल==
*
;मैं प्रतियोगिता में कैसे भाग ले सकता हूँ? कौन कौन भाग ले सकता है?
इस प्रतियोगिता में कोई भी सदस्य भाग ले सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु [[विकिपीडिया:हिन्दी दिवस/प्रतिभागी|यहाँ]] अपना नाम पंजीकृत कर दें। ये नामांकन प्रतियोगिता पूर्ण होने तक शुरू रहेगा।
;प्रतियोगिता के लिए कोई मापदण्ड है?
जी हाँ। प्रतियोगिता के लिए नियम और मार्गदर्शिका का निर्माण किया गया है जो सभी प्रतिभागियों को बाध्य है। कृपया नियम व मार्गदर्शिका का अच्छे से अध्ययन कर लें।
;प्रतियोगिता में गुणांकन पद्धति किस प्रकार है?
इस प्रतियोगिता में गुणांकन की पद्धति भिन्न है। बाइट्स, ज्ञानसन्दूक, चित्र के आधार पर गुण दिए जाते हैं। विस्तृत जानकारी [[विकिपीडिया:हिन्दी दिवस/सूचना|यहाँ]] है।
;पुराने लेखों का विस्तार करके नामांकित क्यों नहीं किया जा सकता?
इस प्रतियोगिता में केवल आपके द्वारा प्रतियोगिता शुरू होने के बाद बनाये गए लेखों को ही नामांकित किया जा सकता है। आपके अथवा दूसरे सदस्यों के द्वारा बनाये गए पुराने लेखों को आप नहीं जोड़ सकते। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य हिन्दी भाषा में अधिक से अधिक नये ज्ञानकोशीय लेखों का निर्माण करने हेतु सदस्यों को प्रोत्साहित करना है।
;लेख बनाने हेतु प्राथमिक आवश्यकताएं क्या है?
इस प्रतियोगिता में लेख बनाने हेतु निम्नलिखित प्राथमिक आवश्यकताएं हैं;
*लेख का विषय स्पष्ट उल्लेखनीय होना चाहिए। संदिग्ध उल्लेखनीयता वाले लेखों को अस्वीकृत किया जाएगा।
*लेख विकिशैली के अनुसार लिखा होना चाहिए। लेख में किसी भी प्रकार की टैग न लगी हो।
*लेख आधार स्तर से बड़ा हो, लेख में कम से कम दो सन्दर्भ और एक श्रेणी होनी चाहिए।
;कितने लेख बना सकते हैं?
प्रतियोगिता में सदस्य को कम से कम एक लेख बनाना पड़ेगा और अधिक कितने भी लेख बना सकते हैं।
;अधिक लेख बनाने वाला विजेता होगा?
ये आवश्यक नहीं है कि सब से अधिक लेख बनाने वाला विजेता घोधित हो। लेख में बाइट्स के आधार पर गुण दिए जाते हैं न कि लेख की सङ्ख्या के आधार पर।
;लेख का नामांकन कहाँ करना है?
इस प्रतियोगिता के अंतर्गत बनाये गए लेखों को [[विकिपीडिया:हिन्दी दिवस/सूचना|यहाँ]] नामांकित करें।
;विजेताओं को पुरस्कार में क्या दिया जाएगा?
इस प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में अधिक से अधिक नये लेख बनाने हेतु प्रोत्साहित करना है। फिर भी सदस्यों को पुरस्कार भी दिया गया है। पुरस्कार में क्या देना या पुरस्कार देना है या नहीं देना है ये आयोजको के ऊपर निर्भर है और पुरस्कार विकिमीडिया फाउंडेशन से अनुदान लेकर दिए जाते है अतः अनुदान की राशि मिलने के ऊपर भी निर्भर है।
;परिणाम कब घोषित होगा?
प्रतियोगिता समाप्त होने के एक दो महीने में परिणाम घोषित किया जाएगा। अनिवार्य संजोगो के कारण समयावधि बढ़ भी सकती हैं।
 
==इन्हें भी देखें==