"विकिपीडिया:हिन्दी दिवस": अवतरणों में अंतर

छो असु
पंक्ति 31:
==लेख मार्गदर्शिका==
इस प्रतियोगिता में हिन्दी विकिपीडिया का नया या पुराना कोई भी सदस्य भाग ले सकता है और विकिपीडिया में नए नए लेख बनाने में अपना योगदान दे सकता है। सदस्यों को लेख बनाने के लिए मार्गदर्शन हेतु कुछ बिन्दु निम्नलिखित हैं, जिनका ध्यान रखने पर अच्छे लेख का निर्माण होगा और प्रतिभागी को ज्यादा अंक प्राप्त करने में भी सहायता होगी।
*प्रतियोगिता में केवल ऐसे विषयों को पसंद करें जो हिन्दी विकिपीडिया में नहीं हैं किन्तु दूसरी भाषा के विकि पर हैं, तो आप सीधे लेख का अनुवाद कर सकते हैं या तो चयनित विषय किसी भी विकि पे नहीं है किन्तु उल्लेखनीय है और विषय पर लेख बन सके इतनी सामाग्री आपके पास होनी चाहिए। अनुवाद उपकरण का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें। अनुवाद उपकरण से आप कम समय में अधिक से अधिक लेख बना सकते हैं। अनुवाद करने के बाद लेख को ठीक करना न भूलें।
*आप जिस विषय में लेख लिख रहे हैं वो विषय विकिपीडिया के [[वि:उल्लेखनीयता|उल्लेखनीयता]] के मापदंडों के अनुसार स्पष्ट रूप से उल्लेखनीय होना चाहिए। लेख पर साफ प्रचार या हटाने हेतु चर्चा के लिए टैग लगती है तो हो सकता है कि लेख की गिनती प्रतियोगीता में नहीं होगी। इस कारण पहले से ही स्पष्ट उल्लेखनीय विषयों को पसंद करना ठीक रहेगा। लेख में उल्लेखनीयता की टैग लगने पर भी लेख की गिनती प्रतियोगिता में नहीं होगी।
*आप लेख अनुवाद करके बना रहे हैं तो ध्यान रखें कि लेख मशीनी अनुवाद वाला नहीं होना चाहिए, वर्तनी की गलतियाँ न हो या कम से कम हो, अनुवाद में अभी ज्ञानसन्दूक नहीं लग पाता उसे मैनुअली जोड़ दें। हिन्दी विकि में से उचित श्रेणियाँ भी जोड़ दें एवं पाठ भी ठीक कर दें।
* लेख की शैली हिन्दी विकिपीडिया के मापदंडों के अनुरूप होनी चाहिए। जैसे कि प्रथम अक्षर लेख का नाम गाढ़े अक्षरों में लिखा हो, भूमिका में लेख का सार और नीचे अनुभागों में लेख का विस्तार करना चाहिए, सभी प्रकार के दावे, तथ्य के साथ संदर्भ जोड़ें, दूसरे लेखों की कड़ियाँ जोड़ें किन्तु लाल कड़ियाँ न जोड़ें, दूसरे लेखों में अपने बनाए लेखों की कड़ियाँ जोड़ने के लिए इन्हें भी देखें वाले अनुभाग का प्रयोग करें, ज्ञानसन्दुक, कुछ और बॉक्स, तस्वीरें आदि जोड़कर लेख को और भी अच्छा बनाया जा सकता है।
*किसी भी प्रकार से लेख में मशीनी अनुवाद न जोड़े, ऐसे लेखों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
*कॉपीराइट उल्लंघन करने वाली सामग्री लेख में न जोड़ें। जैसे कि कोई सूची आप कहीं और से कॉपी करके नहीं जोड़ सकते।
*लेख में लालकड़ियाँ न जोड़े। लालकड़ियाँ तभी जोड़ी जाती है जब आप स्वयं कड़ीं जोड़ने के बाद उसका लेख बना रहे हो। कड़ियाँ पाठकों को एक लेख से दूसरे लेख में लेजाने हेतु, दूसरे विषयों की कड़ीं देने हेतु है। लालकड़ियाँ जोड़ने से लेख खराब दिखता है।
*ध्यान रखें कि लेख में कम से कम दो संदर्भ हो, एक श्रेणी हो और लेख तीन चार अनुच्छेद में ही खत्म नहीं हो जाना चाहिए। इस प्राथमिक आवश्यकताओं को पूर्ण करने वाले लेख को ही प्रतियोगिता में स्थान दिया जाएगा।