"ऐंट-मैन एंड द वास्प": अवतरणों में अंतर

साँचा लगाया
→‎कथानक: लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 61:
 
पिम अनिच्छा से अपने पूर्व साथी [[बिल फोस्टर]] से मुलाकात करता है, जो प्रयोगशाला का पता लगाने में उसकी मदद करता है। प्रयोगशाला के स्थल पर लैंग, होप, और पिम घोस्ट का सामना करते हैं, जिसकी पहचान ईवा स्टार के रूप में उजागर होती है। ईवा के पिता एलिहास, जो पिम के एक अन्य पूर्व साथी थे, ने क्वांटम प्रयोग के दौरान गलती से खुद को और अपनी पत्नी को मार डाला, और इसी हादसे में ईवा की स्थिति अस्थिर हुई। फोस्टर उन्हें बताता है कि वह ही अब तक ईवा की मदद कर रहा था, और उसका इरादा जेनेट की क्वांटम ऊर्जा का उपयोग कर ईवा का इलाज करने का है। यह मानते हुए कि इससे जेनेट की मृत्यु हो जाएगी, पिम उसकी मदद करने से इंकार कर देता है और वे तीनों वहां से भाग निकलते हैं।
 
इस बार सुरंग का एक स्थिर संस्करण खोलकर पिम और होप जेनेट से संपर्क करने में सक्षम हो जाते हैं, जो उन्हें अपनी सटीक स्थिति बताते हुए चेतावनी देती है कि क्वांटम दायरे की अस्थिर प्रकृति के कारण अब उनके पास उसे [जेनेट को] बचाने के लिए केवल दो घंटे ही बचे हैं, नहीं तो वे अगली एक शताब्दी के लिए अलग हो जायेंगे। बर्च, दूसरी ओर लैंग के दोस्तों: लुइस, डेव और कर्ट से उसकी स्थिति की जानकारी प्राप्त करता है, और एफबीआई को सूचित कर देता है। लुइस तुरंत लैंग को चेताता है, जो वू के घर पहुँचने से पहले ही वापस पहुँच जाता है। हालाँकि पिम और होप को गिरफ्तार कर लिया जाता है, और ईवा उनकी प्रयोगशाला ले जाती है।
 
लैंग जल्द ही पिम और होप को जेल से बाहर निकालता है, और ईवा से प्रयोगशाला वापस लेने में उनकी मदद करता है। लैंग और होप ईवा का ध्यान भटकाकर रखते हैं, जबकि पीम जेनेट को वापस लाने के लिए क्वांटम दायरे में प्रवेश कर जाता है। इसी बीच बर्च और उसके गुंडे भी वहां आ जाते हैं। लैंग और होप उनसे लड़ने में व्यस्त रहते है, और ईवा तब तक जेनेट से ऊर्जा लेना शुरू कर देती है। लुइस, डेव और कर्ट फिर बुर्च को संभालते हैं, तथा लैंग और होप ईवा को रोक कर रखते हैं। पिम और जेनेट क्वांटम दायरे से सुरक्षित बाहर आते हैं, और ईवा के अस्थायी रूप से स्थिर करने के लिए जेनेट स्वेच्छा से अपनी कुछ ऊर्जा उसे दान कर देती है।
 
लैंग एक बार फिर घर लौटता है, ठीक उस समय पर, जब एक संदिग्ध वू उसकी नज़रबंदी की समाप्ति की घोषणा करने आया होता है। ईवा और फोस्टर गायब हो जाते हैं। मिड-क्रेडिट दृश्य में, पिम, लैंग, होप और जेनेट ईवा की मदद जारी रखने के लिए क्वांटम ऊर्जा के उत्पादन की योजना बनाते हैं; लेकिन जब लैंग क्वांटम दायरे में ऐसा कर रहा होता है, तो पिम, होप, और जेनेट सभी [[अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर#कथानक|टुकड़ो में बिखर जाते हैं]]।
 
== पात्र ==