"ऐंट-मैन एंड द वास्प": अवतरणों में अंतर

पाठ में सुधार
लेख का विस्तार किया गया
पंक्ति 69:
 
== पात्र ==
{{div col}}
* [[पॉल रड]] - [[स्कॉट लैंग|स्कॉट लैंग / एंट-मैन]]<br>एक पूर्व अपराधी जिसने एक ऐसा सूट हासिल किया, जो उसकी शक्ति में वृद्धि करते हुए उसे अपना आकार घटाने या बढ़ाने की इजाजत देता है। [[कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर]] की घटनाओं के बाद, जिसमें लैंग राफ्ट जेल से भाग निकलता है, निर्देशक पेटन रीड ने कहा कि "वह पहली ऐंट-मैन फिल्म में भी भगोड़ा था, लेकिन अब सिर्फ एक बड़ा भगोड़ा है।"
* [[इवांगेलिन लिली]] - [[होप वैन डायन|होप वैन डायन / वास्प]]<br>[[हैंक पिम]] और [[जेनेट वैन डायन]] की बेटी, जिसे उसकी मां के समान सूट और वास्प नाम प्राप्त हुआ है। सभी लेखकों में होप को दिखाने की काफी उत्सुकता थी, कि "एक सुपरहीरो के रूप में वह क्या है, उसकी शक्तियां कैसी हैं, वह कैसे उड़ती है, और कौन से अन्याय ऐसे हैं, जो वह पहले सही करना चाहती है।"
Line 83 ⟶ 84:
* [[लॉरेंस फिशबर्न]] - [[बिल फॉस्टर]]<br>पिम का एक पुराना दोस्त, जो गोलिएथ परियोजना पर उसका सहायक था। इस फिल्म में फॉस्टर की भूमिका मिलने से पहले फिशबर्न ने एमसीयू में शामिल होने के बारे में मार्वल से संपर्क किया था, और उन्हें कुछ पात्रों के बारे में बताया था, जिन्हें वह निभा सकते हैं।
* [[माइकल डगलस]] - [[हैंक पिम]]<br>एक पूर्व शील्ड एजेंट, एंटोमोलॉजिस्ट, और भौतिक विज्ञानी जो परिवर्तन को संभव बनाने वाले उपमितीय कणों की खोज के बाद 1963 में मूल एंट-मैन बन गया था।
{{div col end}}
 
== निर्माण ==
=== विकास ===
जून 2015 में, एंट-मैन के निर्देशक पेटन रीड ने फिल्म के लिए एक सीक्वल या प्रीक्वेल बनाने में रुचि व्यक्त की और कहा कि वह "वास्तव में इन पात्रों से प्यार में पद गए थे", और महसूस किया कि "हैंक पिम के बारे में बताने के लिए बहुत सारी कहानियाँ हैं।" एक महीने बाद, पिम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता माइकल डगलस ने कहा कि उन्हें किसी भी अतिरिक्त फिल्म के लिए ऑफर नहीं दिया गया था, लेकिन अगर उन्हें कोई ऑफर मिलता है तो वह अवश्य स्वीकार करेंगे, और संभावित फॉलो-अप के लिए अपनी पत्नी कैथरीन जेता-जोन्स को जेनेट वैन डायन की भूमिका में देखने की इच्छा व्यक्त की। इवांगेलिन लिली-जिन्होंने पिम और वैन डायन की बेटी होप की भूमिका निभाई थी, वैन डायन की भूमिका में मिशेल पेफेफर को देखना चाहती थी। निर्माता केविन फेज ने खुलासा किया कि स्टूडियो के पास अगली एंट-मैन फिल्म के लिए "सुपरकूल विचार" है, और "यदि दर्शक इसे चाहते हैं, तो हम ऐसा करने के लिए जगह ढूंढ ही लेंगे।" रीड ने यह भी बताया कि हैंक पिम के साथ एक एकल एंट-मैन फिल्म बनाने पर भी बातचीत हुई थी, और इसमें संभवतः एंट-मैन के मूल उद्गम और जोर्डी मोला का एक दृश्य होना था, जिसे अंतिम फिल्म से काट दिया गया था। सिनेमा ब्लेंड के एरिक ईसेनबर्ग ने कहा कि पिम और कट अनुक्रम के साथ बनने वाली यह एकल फिल्म मार्वल वन-शॉट्स लघु फिल्म श्रृंखला को पुनर्जीवित करने के लिए एक अच्छी उम्मीदवार होती। जुलाई के अंत तक, डेविड डास्तमलचियन ने भी कर्ट की भूमिका में अगली कड़ी के लिए लौटने में रुचि व्यक्त की।
 
== भविष्य ==