"विकिपीडिया:हिन्दी दिवस": अवतरणों में अंतर

नियम+ लेख विकिडाटा से जुड़ा होना चाहिए
पंक्ति 21:
# ये लेख प्रतियोगिता १४ सितंबर २०१८ से १३ अक्तूबर २०१८ तक चलेगी, उसके बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।
# इस प्रतियोगिता में केवल नए लेखों को ही सम्मिलित किया जा सकता है और एक सदस्य कितने भी लेख बनाकर उसका नामांकन कर सकता है।
# इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी विषय पर लेख बनाया जा सकता है किन्तु लेख का विषय उल्लेखनीय होना चाहिए, लेख विकिपीडिया के नियमों का उल्लंघन न करते हों, लेख आधार स्तर से बड़ा होना चाहिए, लेख विकिडाटा से जुड़ा होना चाहिए, लेख में कम से कम दो संदर्भ और एक श्रेणी होनी चाहिए। लेख में ज्ञानसन्दूक, चित्र, विकिडाटा से जुड़ा होने पर, दूसरे लेखों की कड़ी जुड़े होने आदि से अधिक अंक दिये जाएँगे।
# परिणाम की गणना अंको से की जाएगी।
 
पंक्ति 36:
* लेख की शैली हिन्दी विकिपीडिया के मापदंडों के अनुरूप होनी चाहिए। जैसे कि प्रथम अक्षर लेख का नाम गाढ़े अक्षरों में लिखा हो, भूमिका में लेख का सार और नीचे अनुभागों में लेख का विस्तार करना चाहिए, सभी प्रकार के दावे, तथ्य के साथ संदर्भ जोड़ें, दूसरे लेखों की कड़ियाँ जोड़ें किन्तु लाल कड़ियाँ न जोड़ें, दूसरे लेखों में अपने बनाए लेखों की कड़ियाँ जोड़ने के लिए इन्हें भी देखें वाले अनुभाग का प्रयोग करें, ज्ञानसन्दुक, कुछ और बॉक्स, तस्वीरें आदि जोड़कर लेख को और भी अच्छा बनाया जा सकता है।
*किसी भी प्रकार से लेख में मशीनी अनुवाद न जोड़े, ऐसे लेखों को अस्वीकृत कर दिया जाएगा।
*अपने बनाये हुए लेख को विकिडाटा से जोड़ दें।
*कॉपीराइट उल्लंघन करने वाली सामग्री लेख में न जोड़ें। जैसे कि कोई सूची आप कहीं और से कॉपी करके नहीं जोड़ सकते।
*लेख में लालकड़ियाँ न जोड़े। लालकड़ियाँ तभी जोड़ी जाती है जब आप स्वयं कड़ीं जोड़ने के बाद उसका लेख बना रहे हो। कड़ियाँ पाठकों को एक लेख से दूसरे लेख में लेजाने हेतु, दूसरे विषयों की कड़ीं देने हेतु है। लालकड़ियाँ जोड़ने से लेख खराब दिखता है।
Line 61 ⟶ 62:
*लेख विकिशैली के अनुसार लिखा होना चाहिए। लेख में किसी भी प्रकार की टैग न लगी हो।
*लेख आधार स्तर से बड़ा हो, लेख में कम से कम दो सन्दर्भ और एक श्रेणी होनी चाहिए।
*लेख विकिडाटा से जुड़ा होना चाहिए।
;कितने लेख बना सकते हैं?
प्रतियोगिता में सदस्य को कम से कम एक लेख बनाना पड़ेगा और अधिक कितने भी लेख बना सकते हैं।