"अतिनूतन युग": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 6:
सन्‌ 1833 ई. में प्रसिद्ध भूवैज्ञानिक लायल महोदय ने "प्लायोसीन" शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किया था। प्लायोसीन शब्द की उत्पत्ति [[यूनानी भाषा]] की धातुओं (प्लाइआन - अधिक, कइनास - नूतन) से हुई है जिसका तात्पर्य यह है कि मध्यनूतन की अपेक्षा, इस युग में पाए जाने वाले जीवों की [[जीववैज्ञानिक जाति|जातियाँ]] और [[जीववैज्ञानिक गण|गण]] आज भी अधिक संख्या में जीवित हैं। [[यूरोप]] में इस युग के शैल [[इंग्लैंड]], [[फ्रांस]], [[बेल्जियम]], [[इटली]] आदि देशों में पाए जाते हैं। [[अफ्रीका]] में इस युग के शैल कम मिलते हैं और अधिकांशतः समुद्र तट पर पाए जाते हैं। [[आस्ट्रेलिया]] में इस युग के स्तरों का निर्माण मुख्यत [[नदियों]] और [[झीलों]] में हुआ। [[अमरीका]] में भी इस युग के शैल पाए जाते हैं।
 
इस युग में कई स्थानों पर की भूमि समुद्र से बाहर निकली। [[उत्तर अमेरिका|उत्तरी]] और [[दक्षिणी अमेरीका]], जो इस युग से पहले अलग-अलग थे, बीच में भूमि उठ आने के कारण जुड़ गए। इस युग में उत्तरी अमरीका यूरोप से जुड़ा था। युग के आरंभ में [[भूमध्यसागर]] (मेडिटरेनियन समुद्र) यूरोप के निचले भागों में चढ़ आया था, परंतु युग के अंत तक फिर हट गया और भूमि की रूपरेखा बहुत कुछ वैसी हो गई जैसी अब है। आरंभ में [[लंदन]] के पड़ोस की भूमि समुद्र के भीतर थी, परंतु इस युग के अंत में समुद्र हट गया। कई अन्य स्थानों में भी थोड़ी बहुत उथल पुथल हुई। कई स्थानों में समुद्र का पेंदा धँस गया, जिससे पानी खिंच गया और किनारे की भूमि से समुद्र हट गया। अतिनूतन युग में जो दूसरी मुख्य घटना घटित हुई, वह [[भारत]], आस्ट्रेलिया, अफ्रका और दक्षिण अमरीका का पृथक्करण है। [[मध्यजीवी महाकल्प]] (Mesozoic) तक ये सारे क्षेत्र एक-दूसरे से जुड़े हुए थे, परंतु जिस समय [[हिमालय]] का उत्थान प्रारंभ हुआ उसी समय [[प्लेट विवर्तनिकी|भूगतियों]] ने इन्हें एक-दूसरे से पृथक्‌ कर दिया।
 
== जलवायु ==