"आर के शनमुखम चेट्टी": अवतरणों में अंतर

स्टाइल/लेआउट में परिवर्तन
पंक्ति 41:
'''सर रामासामी चेट्टी कंदासामी शनमुखम चेट्टी''' (17 अक्टूबर 1892 – 5 मई 1953) एक भारतीय अधिवक्ता, अर्थशास्त्री तथा राजनेता थे, जो 1947 से 1949 तक [[भारत के वित्त मंत्री|स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्त मंत्री]] रहे। उन्होंने 1933 से 1935 तक भारत की [[केन्द्रीय विधान सभा]] के अध्यक्ष के रूप में, और 1935 से 1941 तक कोचीन राज्य के दीवान के रूप में भी कार्य किया।
 
शनमुखम चेट्टी का जन्म 1892 में [[कोयंबटूर]] में हुआ था, और उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज और मद्रास लॉ कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। अपनी शिक्षा पूरी होने पर, शनमुखम चेट्टी [[जस्टिस पार्टी]] में शामिल हो गए और 1917 में कोयंबटूर नगरपालिका के पार्षद चुने गए।<ref name="thehindu_20090107">{{cite news|title=A visionary economist, great lawyer, great orator|url=http://www.hindu.com/2009/01/07/stories/2009010750220200.htm|work=[[The Hindu]]|author=G. Satyamurty|date=7 January 2009}}</ref> 1920 में जस्टिस पार्टी के टिकट पर उन्होंने मद्रास विधानसभा के लिए चुनाव लड़ा, जिसमें वह विजयी हुए, हालाँकि 1922 में उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया।<ref name="lajpatraip42">{{cite book|title=The collected works of Lala Lajpat Rai, Volume 13|pages=42|publisher=Manohar|year=2010}}</ref>

इसके बाद चेट्टी [[स्वराज पार्टी]] से जुड़े, और 1924 में भारत की [[केन्द्रीय विधान सभा]] के लिए चुने गये।<ref name="lanandwhitep159">{{cite book|title=Lancashire and Whitehall: 1931–39. v. 2. 1939–57|author=Sir Raymond Streat|authorlink=Raymond Streat|publisher=Manchester University Press ND|year=1987|id={{ISBN|0719023904}}, {{ISBN|978-0-7190-2390-3}}}}</ref> 1932 में उन्हें सभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया, और फिर 1933 में वह सभा के अध्यक्ष भी बन गए।<ref name="modernreviewp213">{{cite book|title=The Modern review, Volume 137|page=213|author=Ramananda Chatterjee|publisher=Modern Review Office|year=1975}}</ref><ref name="indianpoliticalsystemp174">{{cite book|title=Indian Political System|pages=174|author=Mohammad Abbas Khan|publisher=Anmol Publications PVT LTD|year=2006|id={{ISBN|8126125632}}, {{ISBN|978-81-261-2563-0}}}}</ref> 1935 के चुनावों में पराजित होने पर चेट्टी वापस दक्षिण भारत लौट आए, जहां उन्होंने 1935 से 1941 तक उन्होंने कोचीन राज्य के दीवान के रूप में कार्य किया।<ref name="worldstatesmen">{{Cite web|url=http://www.worldstatesmen.org/India_princes_K-W.html#Kochin|title=List of diwans of Kochin|publisher=worldstatesmen.org}}</ref>

1947 में भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात, भारत के प्रथम प्रधान मंत्री, जवाहरलाल नेहरू ने चेट्टी को अपने वित्त मंत्री के रूप में चुना।<ref name="thehindu_20040329">{{cite news|title=When the postman knocked|author=S. Muthiah|authorlink=S. Muthiah|work=The Hindu|date=29 March 2004|url=http://www.hindu.com/mp/2004/03/29/stories/2004032900240300.htm}}</ref>
चेट्टी को 26 नवंबर 1947 को स्वतंत्र भारत का पहले बजट पेश करने के लिए भी याद किया जाता है।<ref name="clatp248">{{cite book|title=Study Package For Clat|author=Bharadwaj|pages=248|publisher=Tata McGraw-Hill Education|id={{ISBN|0070699372}},{{ISBN|978-0-07-069937-3}}}}</ref>

5 मई 1953 को ह्रदय गति रुक जाने के कारण शनमुखम चेट्टी की मृत्यु हो गई।<ref name="thehindu_20030506">{{cite news|title=This Day That Age: Shanmukham Chetti dead|work=The Hindu|url=http://hindu.com/2003/05/06/stories/2003050600450901.htm|date=6 May 2003}}</ref>
 
== सन्दर्भ ==