"नूतनजीवी महाकल्प": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
'''नूतनजीवी महाकल्प''' या '''सीनोज़ोइक महाकल्प''' (Cenozoic Era) [[पृथ्वी]] के [[भूवैज्ञानिक समय-मान|भूवैज्ञानिक इतिहास]] में एक [[महाकल्प (भूवैज्ञानिक)|महाकल्प]] है, जो आज से 6.6 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और आज तक चल रहा है। इस से पहले [[मध्यजीवी महाकल्प]] (मीसोज़ोइक, Mesozoic) था, जिस से पहले [[पुराजीवी महाकल्प]] (पेलियोज़ोइक, Paleozoic) था। नूतनजीवी, मध्यजीवी और पुराजीवी महाकल्प तीनो मिलाकर [[दृश्यजीवी इओन]] (फ़ैनेरोज़ोइक, Phanerozoic) के तीन भाग हैं। नूतनजीवी महाकल्प को "[[स्तनधारियों]] का महाकल्प" भी कहते हैं, क्योंकि इस से पहले हुई [[क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना]] में अधिकांश बड़े प्राणी मारे गए, जिस से छोटे आकार के स्तनधारियों को उभरने और फिर विविध [[जाति (जीवविज्ञान)|जातियों]] में [[क्रमविकसित]] होने का अवसर मिला।<ref>After the Dinosaurs: The Age of Mammals, by Donald R. Prothero, Bloomington, Indiana: Indiana University Press, 2006. ISBN 978-0-253-34733-6.</ref>
 
== नूतनजीवी महाकल्प के कल्प ==
नूतनजीवी महाकल्प को तीन [[भूवैज्ञानिक कल्पों]] में विभाजित करा जाता है:
* [[चतुर्थ कल्प]] (Quaternary)
* [[नियोजीन कल्प]] (Neogene)
* [[पेलियोजीन कल्प]] (Paleogene)
 
== इन्हें भी देखें ==