"सचिन तेंदुलकर": अवतरणों में अंतर

छो वाक्य संरचना में कुछ बदलाव जो जरूरी थे |
पंक्ति 111:
'''सचिन रमेश तेंदुलकर''' ({{IPAc-en|audio=Sachin_Tendulkar.ogg|ˌ|s|ʌ|tʃ|ɪ|n|_|t|ɛ|n|ˈ|d|uː|l|k|ər}}, जन्म: २४ अप्रैल १९७३) [[क्रिकेट]] के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ [[बल्लेबाज़|बल्लेबाज़ौं]] में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।<ref name="nbt">{{cite web | url= http://hindi.economictimes.indiatimes.com/india/national-india/Sachin-awarded-with-Bharat-Ratna/articleshow/29849160.cms| title= सचिन तेंडुलकर, सीएनआर राव भारत रत्न से सम्मानित| publisher = नवभारत टाईम्स| date= 4 फ़रवरी 2014| accessdate= 5 फ़रवरी 2014}}</ref> [[राजीव गांधी खेल रत्न]] पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् २००८ में वे [[पद्म विभूषण]] से भी पुरस्कृत किये जा चुके है।
 
सन् [[१९८९]] में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् वहउन्होंने बल्लेबाजी में भी कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट [[क्रिकेट]] में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही [[टेस्ट क्रिकेट]] में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है। <ref name="records"> {{cite web|url=http://cricket-records.com/|title=ODI Records :- Most Runs|publisher=cricket-records.com|accessdate=31 मार्च,2015}} </ref> उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये १४ वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत १९८९ में [[पाकिस्तान]] के खिलाफ [[कराची]] से हुई।
 
सचिन क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्व भर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं जिनमें सबसे प्रचलित लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर है। क्रिकेट के अलावा वह अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं।