"प्लास्मिड": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: '''प्लास्मिड''' (plasmid) किसी कोशिका में एक छोटा डी॰ऍन॰ए॰ अणु होता...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
[[File:plasmid (english).svg|300px|thumb|right|एक [[बैक्टीरिया]] का चित्रण जिसमें [[गुणसूत्र]] और प्लास्मिड दर्शाए गए हैं]]
'''प्लास्मिड''' (plasmid) किसी [[कोशिका]] में एक छोटा [[डी॰ऍन॰ए॰]] [[अणु]] होता है जो [[गुणसूत्रों]] (क्रोमोसोम) के डी॰ऍन॰ए॰ से अलग हो और स्वतंत्रता से अपने प्रतिरूप (अपने-आप की दोहरी प्रति) बना सके। यह अधिकतर [[बैक्टीरिया]] में छोटे गोलाकार दो-रज्जुओं वाले डी॰ऍन॰ए॰ अणुओं के रूप में मिलते हैं, हालांकि इन्हें कभी-कभी [[आर्किया]] और [[युकेरियोट]] जीवों में भी पाया जाता है। जहाँ गुणसूत्रों का डी॰ऍन॰ए॰ जीव को साधारण परिस्थितियों में जीने के लिए [[आनुवांशिक]] सूचना देता है, वहाँ प्लास्मिड डी॰ऍन॰ए॰ असाधारण परिस्थितियों में जीव को लाभ पहुँचा सकता है। उदाहरण के लिए कई बैक्टीरिया [[प्रतिजैविक प्रतिरोध]] (antibiotic resistance) उत्पन्न करने के लिए प्लास्मिडों का प्रयोग करते हैं।<ref>Klein, Donald W.; Prescott, Lansing M.; Harley, John (1999). Microbiology. Boston: WCB/McGraw-Hill.</ref><ref>Smith, Christopher U. M. Elements of Molecular Neurobiology. Wiley. pp. 101, 111.</ref><ref>Albert G. Moat; John W. Foster; Michael P. Spector (2002). Microbial Physiology. Wiley-Liss. ISBN 0-471-39483-1.</ref>