"भाई परमानन्द": अवतरणों में अंतर

छो HotCat द्वारा श्रेणी:ग़दर पार्टी जोड़ी
पंक्ति 4:
 
== जीवनी ==
भाई जी का जन्म ४ नवम्बर १८७६ को जिला जेहलम[[झेलम]] (अब [[पाकिस्तान]] में स्थित) के करियाला ग्राम के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिताजी का नाम भाई ताराचन्द्र था। इसी पावन कुल के [[भाई मतिदास]] ने [[हिन्दू]] धर्म की रक्षा के लिए [[गुरु तेगबहादुर]] जी के साथ दिल्ली पहुँचकर [[औरंगजेब]] की चुनौती स्वीकार की थी। सन् १९०२ में भाई परमानन्द ने [[पंजाब विश्वविद्यालय]] से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की और [[लाहौर]] के दयानन्द एंग्लो महाविद्यालय में शिक्षक नियुक्त हुए।
 
भारत की प्राचीन संस्कृति तथा [[वैदिक धर्म]] में आपकी रुचि देखकर [[महात्मा हंसराज]] ने आपको [[भारतीय संस्कृति]] का प्रचार करने के लिए अक्टूबर, १९०५ में [[अफ्रीका]] भेजा। [[डर्बन]] में भाई जी की [[महात्मा गांधी|गांधीजी]] से भेंट हुई। अफ्रीका में आप तत्कालीन प्रमुख क्रांतिकारियों [[सरदार अजीत सिंह]], [[सूफी अंबाप्रसाद]] आदि के संर्पक में आए। इन क्रांतिकारी नेताओं से संबंध तथा कांतिकारी दल की कारवाही पुलिस की दृष्टि से छिप न सकी। अफ्रीका से भाई जी [[लन्दन]] चले गए। वहाँ उन दिनों श्री [[श्यामजी कृष्ण वर्मा]] तथा [[विनायक दामोदर सावरकर]] क्रान्तिकारी कार्यों में सक्रिय थे। भाई जी इन दोनों के सम्पर्क में आये।