"खेल सिद्धांत": अवतरणों में अंतर

साँचा लगाया।
पंक्ति 1:
{{अर्थशास्त्र साइडबार‎}}
'''खेल सिद्धांत''' या '''गेम थ्योरी''' (<small>game theory</small>) [[व्यावहारिक गणित|व्यवहारिक गणित]] की एक शाखा है जिसका प्रयोग [[समाज विज्ञान]], [[अर्थशास्त्र]], [[जीव विज्ञान]], [[इंजीनियरिंग]], [[राजनीति विज्ञान]], [[अंतर्राष्ट्रीय संबंध]], [[कम्प्यूटर विज्ञान|कम्प्यूटर साइंस]] और [[दर्शन]] में किया जाता है। खेल सिद्धांत कूटनीतिक परिस्थितियों में (जिसमें किसी के द्वारा विकल्प चुनने की सफलता दूसरों के चयन पर निर्भर करती है) व्यवहार को बूझने का प्रयास करता है। यूँ तो शुरू में इसे उन प्रतियोगिताओं को समझने के लिए विकसित किया गया था जिनमें एक व्यक्ति का दूसरे की गलतियों से फायदा होता है ([[ज़ीरो सम गेम्स]]), लेकिन इसका विस्तार ऐसी कई परिस्थितियों के लिए करा गया है जहाँ अलग-अलग क्रियाओं का एक-दूसरे पर असर पड़ता हो। आज, "गेम थ्योरी" समाज विज्ञान के तार्किक पक्ष के लिए एक छतरी या 'यूनीफाइड फील्ड' थ्योरी की तरह है जिसमें 'सामाजिक' की व्याख्या मानव के साथ-साथ दूसरे खिलाड़ियों (कम्प्युटर, जानवर, पौधे) को सम्मिलित कर की जाती है।{{harv|Aumann|1987}}