"इन्द्रप्रस्थ": अवतरणों में अंतर

छो Reverted 1 edit by 27.60.126.242 (talk) identified as vandalism to last revision by Sanjeev bot. (ट्विंकल)
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 4:
[[महाभारत]] (पुस्तक १, अध्याय २०९) में इस शहर का विवरण दिया है, कि कैसे पांडवों ने यह शहर बनाया और बसाया।
[[चित्र:Indraprasta.jpg|right|thumb|500px| [[कृष्ण]] और [[अर्जुन]] द्वारा एक ऊंचे टीले से इंद्रप्रस्थ शहर का विहंगम दृश्य]]
पांडवों की [[पांचाल राज्य|पांचाल]] राजाराज [[द्रुपद]] की पुत्री [[द्रौपदी]] से विवाह उपरांत मित्रता के बाद वे काफ़ी शक्तिशाली हो गए थे। तब [[हस्तिनापुर]] के महाराज [[धृष्टराष्ट्र]] ने उन्हें राज्य में बुलाया। धृष्टराष्ट्र ने [[युधिष्ठिर]] को संबोधित करते हुए कहा, “ हे कुंती पुत्र! अपने भ्राताओं के संग जो मैं कहता हुं, सुनो। तुम [[खांडवप्रस्थ]] के वन को हटा कर अपने लिए एक शहर का निर्माण करो, जिससे कि तुममें और मेरे पुत्रों में कोई अंतर ना रहे। यदि तुम अपने स्थान में रहोगे, तो तुमको कोई भी क्षति नहीं पहुंचा पाएगा। पार्थ द्वारा रक्षित तुम खांडवप्रस्थ में निवास करो और आधा राज्य भोगो।“
धृतराष्ट्र के कथनानुसार, पांडवों ने हस्तिनापुर से प्रस्थान किया। आधे राज्य के आश्वासन के साथ उन्होंने खांडवप्रस्थ के वनों को हटा दिया। उसके उपरांत पांडवों ने श्रीकृष्ण के साथ मय दानव की सहायता से उस शहर का सौन्दर्यीकरण किया। वह शहर एक द्वितीय स्वर्ग के समान हो गया। उसके बाद सभि महारथियों व राज्यों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वहां श्रीकृष्ण द्वैपायन व्यास के सान्निध्य में एक महान यज्ञ और गृहप्रवेश अनुष्ठान का आयोजन हुआ। उसके बाद, सागर जैसी चौड़ी खाई से घिरा, स्वर्ग गगनचुम्बी चहारदीवारी से घिरा व चंद्रमा या सूखे मेघों जैसा श्वेत वह नगर नागों की राजधानी, [[भोगवती नगर]] जैसा लगने लगा। इसमें अनगिनत प्रासाद, असंख्य द्वार थे, जो प्रत्येक द्वार गरुड़ के विशाल फ़ैले पंखों की तरह खुले थे। इस शहर की रक्षा दीवार में [[मंदराचल]] पर्वत जैसे विशाल द्वार थे। इस शस्त्रों से सुसज्जित, सुरक्षित नगरी को दुश्मनों का एक बाण भी खरौंच तक नहीं सकता था। उसकी दीवारों पर तोपें और शतघ्नियां रखीं थीं, जैसे दुमुंही सांप होते हैं। बुर्जियों पर सशस्त्र सेना के सैनिक लगे थे। उन दीवारों पर वृहत लौह चक्र भी लगे थे।