"बाघ": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
Punj Prakash (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3775994 को पूर्ववत किया
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
Punj Prakash (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3775990 को पूर्ववत किया
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 28:
'''बाघ''' जंगल में रहने वाला मांसाहारी [[स्तनपायी]] पशु है। यह अपनी प्रजाति में सबसे बड़ा और ताकतवर पशु है। यह [[तिब्बत]], [[श्रीलंका]] और [[अंडमान निकोबार]] द्वीप-समूह को छोड़कर [[एशिया]] के अन्य सभी भागों में पाया जाता है। यह [[भारत]], [[नेपाल]], [[भूटान]], [[कोरिया]], [[अफगानिस्तान]] और [[इंडोनेशिया]] में अधिक संख्या में पाया जाता है। इसके शरीर का रंग लाल और पीला का मिश्रण है। इस पर काले रंग की पट्टी पायी जाती है। वक्ष के भीतरी भाग और पाँव का रंग सफेद होता है। बाघ १३ फीट लम्बा और ३०० किलो वजनी हो सकता है। बाघ का वैज्ञानिक नाम ''पेंथेरा टिग्रिस'' है। यह भारत का राष्ट्रीय पशु भी है। बाघ शब्द संस्कृत के व्याघ्र का तदभव रूप है।
 
== जीवन शैली ==
इसे वन, दलदली क्षेत्र तथा घास के मैदानों के पास रहना पसंद है। इसका आहार मुख्य रूप से [[सांभर (हिरण)|सांभर]], [[चीतल]], जंगली सूअर, [[भैंस|भैंसे]] जंगली [[हिरण]], [[गौर]] और [[मनुष्य]] के [[पालतू पशु]] हैं। अपने बड़े वजन और ताकत के अलावा बाघ अपनी धारियों से पहचाना जा सकता है। बाघ की सुनने, सूँघने और देखने की क्षमता तीव्र होती है। बाघ अक्सर पीछे से हमला करता है। धारीदार शरीर के कारण शिकार का पीछा करते समय वह झाड़ियों के बीच इस प्रकार छिपा रहता है कि शिकार उसे देख ही नहीं पाता। बाघ बड़ी एकाग्रता और धीरज से शिकार करता है। यद्यपि वह बहुत तेज रफ्तार से दौड़ सकता है, भारी-भरकम शरीर के कारण वह बहुत जल्द थक जाता है। इसलिए शिकार को लंबी दूरी तक पीछा करना उसके बस की बात नहीं है। वह छिपकर शिकार के बहुत निकटतकनिकट तक पहुँचता है और फिर एक दम से उस पर कूद पड़ता है। यदि कुछ गज की दूरी में ही शिकार को दबोच न सका, तो वह उसे छोड़ देता है। हर बीस प्रयासों में उसे औसतन केवल एक बार ही सफलता हाथ लगती है क्योंकि कुदरत ने बाघ की हर चाल की तोड़ शिकार बननेवाले प्राणियों को दी है। बाघ सामान्यतः दिन में चीतल, जंगली सूअर और कभी-कभी गौर के बच्चों का शिकार करता है। बाघ अधिकतर अकेले ही रहता है। हर बाघ का अपना एक निश्चित क्षेत्र होता है। केवल प्रजननकाल में नर मादा इकट्ठा होते हैं।<ref>{{cite web |url= http://www.jharkhandonline.gov.in/depts/fores/PalaWeb/hntiger.htm|title= शानदार शिकारी|accessmonthday=[[२५ दिसंबर]]|accessyear=[[२००८]]|format= एचटीएम|publisher= झारखंड सरकार|language=}}</ref> लगभग साढ़े तीन महीने का गर्भाधान काल होता है और एक बार में २-३ शावक जन्म लेते हैं। बाघिन अपने बच्चे के साथ रहती है। बाघ के बच्चे शिकार पकड़ने की कला अपनी माँ से सीखते हैं। ढाई वर्ष के बाद ये स्वतंत्र रहने लगते हैं। इसकी आयु लगभग १९ वर्ष होती है।
 
== संरक्षण ==
"https://hi.wikipedia.org/wiki/बाघ" से प्राप्त