"किशोर कुमार": अवतरणों में अंतर

done
पंक्ति 46:
 
== संघर्ष ==
किशोर कुमार ने भारतीय सिनेमा के उस स्वर्ण काल में संघर्ष शुरु किया था जब उनके भाई अशोक कुमार एक सफल सितारे के रूप में स्थापित हो चुके थे। [[दिलीप कुमार]], [[राज कपूर]], देव आनंद, [[बलराज साहनी]], [[गुरुदत्त]] और [[रहमान]] जैसे कलाकारों के साथ ही पार्श्वगायन में मोहम्मद रफी, [[मुकेश (गायक)|मुकेश]], [[तलत महमूद]] और [[मन्ना डे]] जैसे दिग्गज गायकों का बोलबाला था। किशोर कुमार की पहली शादी रुमा देवी के से हुई थी, लेकिन जल्दी ही शादी टूट गई और इस के बाद उन्होंने मधुबाला के साथ विवाह किया। उस दौर में दिलीप कुमार जैसे सफल और शोहरत की बुलंदियों पर पहुँचे अभिनेता जहाँ मधुबाला जैसी रूप सुंदरी का दिल नहीं जीत पाए वही मधुबाला किशोर कुमार की दूसरी पत्नी बनी।
1961 में बनी फ़िल्म "झुमरु" में दोनों एक साथ आए। यह फ़िल्म किशोर कुमार ने ही बनाई थी और उन्होंने खुद ही इसका निर्देशन किया था। इस के बाद दोनों ने 1962 में बनी फ़िल्म "हाफ टिकट" में एक साथ काम किया जिस में किशोर कुमार ने यादगार कॉमेडी कर अपनी एक अलग छबि पेश की। 1976 में उन्होंने [[योगिता बाली]] से शादी की मगर इन दोनों का यह साथ मात्र कुछ महीनों का ही रहा। इसके बाद योगिता बाली ने [[मिथुन चक्रवर्ती]] से शादी कर ली। 1980 में किशोर कुमार ने चौथी शादी [[लीना चंद्रावरकर]] से की जो उम्र में उनके बेटे अमित से दो साल बड़ी थीं।
;मनोज कुमार की जुबानी