"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

Jeetu singh kashotiya (वार्ता) द्वारा किए बदलाव 3693953 को पूर्ववत किया
टैग: किए हुए कार्य को पूर्ववत करना
पंक्ति 54:
विकिपीडिया दूसरी वेबसाईटों की सामग्री को [[:en:Mirror (computing)|नक़ल]] करके डालने की जगह नहीं है। यह जोड़ों (लिंकों), छवियों और अन्य फ़ाइलों की [[:en:Digital library|सूचियाँ या ढेर]] बनाने की जगह भी नहीं है।<ref>कुछ भाषाओँ के विकिपीडिया ऐसी तस्वीरें सम्मिलित करते हैं जिनका स्थानीय मुद्रधिकारों के अनुसार 'स्वीकार्य प्रयोग' किया जा सकता है। हिन्दी विकिपीडिया, और बहुत से अन्य भाषाओँ के विकिपीडिया, पर ऐसा न करने की प्रथा है। केवल [[:en:Wikipedia:Copyrights|मुद्राधिकार-मुक्त]] सामग्री डालने की कोशिश करें।</ref> विकिपीडिया के लेख निम्नलिखित चीज़ों पर आधारित नहीं होते:
 
# मात्र '''बाहरी जोड़ों (लिंकों) के समूह''' या '''इन्टरनेट डाइरेक्ट्रियाँ'''। किसी लेख में एक या उससे अधिक सामग्री-प्रासंगिक जोड़ डालने में कोई हर्ज़ नहीं, लेकिन इतने जोड़ डालना कि लेख की सामग्री ही उस के आगे छोटी दिखने लगे उचित नहीं है। उदाहरण के लिए जिन विषयों पर बहुत सी वेबसाईटें बनी हुई हैं (जैसे कि [[अमिताभ बच्चन]]) उनमें किसी एक मुख्य और योग्य वेबसाईट का डालना तो ठीक है लेकिन उस से अधिक न डालें। इस विषय में और हिदायतों के लिए [[विकिपीडिया:en:Wikipedia:Externalबाहरी linksकड़ियाँ|बाहरी जोड़]] देखिये।
# मात्र '''अंदरूनी जोड़ों के समूह'''। किसी लेख को केवल बहुत से अन्य लेखों के जोड़ों की सूची या समूह के रूप में बनाना अनुचित है। हाँ, अगर किसी विषय के नाम के कई मतलब निकलते हैं तो उसके लिए एक [[विकिपीडिया:बहुविकल्पी शब्द|बहुविकल्पी पृष्ठ]] बिलकुल बनाया जा सकता है, जैसा कि [[आनन्दपुर]] के लिए किया गया है। ऐसे भी लेख हैं जिनका बड़ा भाग उचित कारणों से सूची के रूप में होता है, जैसा कि [[तुर्कमेनिस्तान के प्रान्त]] में है। इनमें कृपया [[:en:Wikipedia:Stand-alone lists|सूची सम्बंधित नीतियों]] का पालन करें।
# मात्र '''[[सार्वजनिक डोमेन]] या अन्य जगह मिलने वाली सामग्री के समूह'''। ऐसी पुस्तकें, कम्प्यूटर प्रोग्राम, ऐतिहासिक दस्तावेज़, पात्र, क़ानूनी धाराएँ, घोषणाएँ, और अन्य सामग्री जो केवल अपने पूर्ण रूप में ही प्रयोग करने योग्य हो विकिपीडिया पर नहीं डाली जानी चाहिए। बहुत सी कृतियों पर मुद्राधिकार (कॉपीराईट) लागू नहीं हैं या उनपर लगे मुद्रधिकारों की अवधि ख़त्म हो जाते से वे मुक्त रूप से मिलती हैं। अगर चाहें तो उन्हें [[:en:Wikisource|विकिसोर्स]] पर ज़रूर डालें, लेकिन विकिपीडिया पर नहीं। मसलन [[रामचरितमानस]] मुद्रधिकारों से मुक्त है - इसपर लेख बनाना बिलकुल ठीक है लेकिन इस ग्रन्थ को विकिपीडिया पर नहीं डाला जा सकता। हाँ, [http://wikisource.org/wiki/रामचरितमानस विकिसोर्स पर रामचरितमानस] पूरा-का-पूरा उचित रूप से उपलब्ध है। अगर ऐसी सामग्री के छोटे से कुछ अंश आप उचित सन्दर्भ में किसी लेख में प्रस्तुत करते हैं तो मूल स्रोत को श्रेय देकर '[[:en:Wikipedia:Plagiarism#Public-domain sources|साहित्यिक चोरी]]' की नीति का उल्लंघन करने से ज़रूर बचें - बिना श्रेय दिए किसी सामग्री के शब्दों को सीधा-सीधा चोरी करना विकिपीडिया पर सख़्त​ मना है और आपके क्षेत्र में क़ानूनन जुर्म भी हो सकता है। इसपर और जानकारी के लिए आप [[:en:Wikipedia:Do not include the full text of lengthy primary sources|मूल स्रोतों का विस्तृत रूप न प्रयोग करने की नीति]] और [[s:WS:WWI|सामग्री समावेशन नीति]] देख सकते हैं।