"बदायूँ": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
→‎इतिहास: बदायूं। भगवान महात्मा बुद्घ और सम्राट अशोक की भूमि रहे बदायूं में प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों की उपेक्षा पर पुरातत्ववेत्ता भी दुखी हैं। इतिहासकार पहले से ही मानते हैं कि बदायूं का इतिहास करीब 2500 साल पुराना है। कहा यह भी जाता है कि भगवान बुध्द यहां आ चुके हैं। बाद में बदायूं सम्राट अशोक के राजवंश का हिस्सा भी रहा। कुशीनगर के बुद्घा स्टडी सेंटर के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं सांस्कृतिक इतिहास के प्रोफेसर वीरेंद कुमार ने यह दावा किया है। बुद्घ पूर्णिमा के मौके पर बदायूं में हुए आयो...
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 39:
=== रचना-सौंदर्य ===
यहाँ की जामा मस्जिद प्रायः समान्तर चतुर्भुज के आकार की है, किन्तु पूर्व की ओर अधिक चौड़ी है। भीतरी प्रागंण के पूर्वी कोण पर मुख्य मस्जिद है, जो तीन भागों में विभाजित है। बीच के प्रकोष्ठ पर गुम्बद है। बाहर से देखने पर यह मस्जिद साधारण सी दिखती है, किन्तु इसके चारों कोनों की बुर्जियों पर सुन्दर नक़्क़ाशी और शिल्प प्रदर्शित है। बदायूँ में सुल्तान अलाउद्दीन ख़िलज़ी के परिवार के बनवाए हुए कई मक़बरे हैं।
बदायूं। भगवान महात्मा बुद्घ और सम्राट अशोक की भूमि रहे बदायूं में प्राचीन और ऐतिहासिक स्थलों की उपेक्षा पर पुरातत्ववेत्ता भी दुखी हैं। इतिहासकार पहले से ही मानते हैं कि बदायूं का इतिहास करीब 2500 साल पुराना है। कहा यह भी जाता है कि भगवान बुध्द यहां आ चुके हैं। बाद में बदायूं सम्राट अशोक के राजवंश का हिस्सा भी रहा। कुशीनगर के बुद्घा स्टडी सेंटर के प्राचीन इतिहास पुरातत्व एवं सांस्कृतिक इतिहास के प्रोफेसर वीरेंद कुमार ने यह दावा किया है।
बुद्घ पूर्णिमा के मौके पर बदायूं में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि इतिहास बताता है कि भारत में बौद्घ धर्म के पतन के बाद देश का भी पतन हुआ है। त्रिविध बुद्घ पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्घ का जन्म हुआ था। इसी दिन उनको ज्ञान की प्राप्ति हुई और इसी दिन भगवान बुद्घ का निर्वाण हुआ। उन्होंने कहा कि अयोध्या में उत्खनन करने वाली टीम का वह भी हिस्सा रहे। यहां भी बौद्घ धर्म से जुड़े अवशेष मिले हैं। उन्होंने बदायूं के सूर्य कुंड को भी देखा तो पाया कि यह करीब 1500 वर्ष पुराना है।
प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि सूर्य कुंड बुद्घ के समय बनाया गया था। उन्होंने बदायूं में बुद्घ और सम्राट अशोक के समय के अवशेष होने का दावा किया। उन्होंने बुद्घ दर्शन के बारे में बताया और कहा कि विश्व में बौद्घ धर्म ही ऐसा धर्म है जो अपने शत्रु पर भी बल प्रयोग की अनुमति नहीं देता है।
 
== प्राचीन इमारतों ==