"फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: लेख के शीर्षक अनुसार कड़ी बदल रहा
पंक्ति 58:
}}
 
'''फ़ॉकलैंड द्वीप-समूह''' दक्षिण [[अटलांटिक महासागर]] में [[अर्जेन्टीना]] की तट से लगा एक द्वीपसमूह हैं। इसके पूर्व में शैग रॉक्स (दक्षिण जॉर्जिया) और दक्षिण में ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र है। इस द्वीपसमूह में दो मुख्य द्वीप हैं, पूर्व फ़ॉकलैंड और पश्चिम फ़ॉकलैंड, इनके साथ ही ७७६ छोटे द्वीप हैं। पूर्व फ़ॉकलैंड में स्थित स्टेनली देश की राजधानी है। यह द्वीपसमूह [[संयुक्त राजशाही|यूनाईटेडयूनाइटेड किंगडम]] का स्वशासी प्रवासी क्षेत्र है। १८३३ में ब्रिटिश शासन की पुनर्स्थापना के बाद अर्जेन्टीना ने इस पर अपनी प्रभुता का दावा किया है।
 
अर्जेन्टीना द्वारा जताए गए अधिकार को द्वीपवासियों द्वारा खारिज किए जाने के बाद अर्जेन्टीना ने १९८२ में फ़ॉकलैंड द्वीप पर आक्रमण किया। तदोपरांत अर्जेटीना और यूनाइटेड किंगडम के बीच चले दो महीने के लंबे अघोषित युद्ध में हार के बाद अर्जेण्टीनी बलों ने वापसी कर ली। युद्ध के बाद से इस स्वसाशी क्षेत्र ने मत्स्य पालन और पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत आर्थिक वृद्धि की है।