"लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट": अवतरणों में अंतर

प्रतिक्रिया
छो सन्दर्भ सही किये तथा काम जारी टैग हटाया
पंक्ति 1:
{{काम जारी}}
{{Infobox character
| series = [[हैरी पॉटर]]
Line 15 ⟶ 14:
'''लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट''' ({{lang-en|Lord Voldemort}}) [[जे॰ के॰ रोलिंग]] द्वारा रचित [[हैरी पॉटर (उपन्यास)]] शृंखला का एक काल्पनिक चरित्र है। वो इस उपन्यास के मुख्य किरदार [[हैरी पॉटर]] का मुख्य प्रतिद्वन्दी व खलनायक है। वोल्डेमॉर्ट का असली नाम '''टॉम (मार्वोलो) रिडल''' है। उसका प्रथम अवतरण ''[[हैरी पॉटर और पारस पत्थर]]'' में होता है। वह तृतीय भाग ''[[हैरी पॉटर और अज़्काबान का क़ैदी]]'' को छोड़कर बाकी हर भाग में है। तृतीय भाग में केवल उसका जिक्र मिलता है।
 
वोल्डेमॉर्ट तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय [[हॉग्वार्ट्स]] से शिक्षित है। उसका पिता [[टॉम रिडल सीनियर]] सामान्य [[मगलू]] (ग़ैर-जादूगर) था। उसकी माँ '''मेरोपी रिडल''' (जन्म : मेरोपी गॉण्ट) [[सलाज़ार स्लिदरिन]], से निकले [[शुद्ध रक्त]] वाले ख़ानदान से थी,<ref>{{HPref|book=2}}{{page needed|date=January 2011}}; {{HPref|book=6}}{{Page needed|date=July 2011}}</ref> जो कि [[हॉग्वार्ट्स|हॉग्वार्ट्स तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोना विद्यालय]] के चार संस्थापकों में एक थे। बालक टॉम रिडल अनाथालय में जन्मा और पला-बढ़ा। जल्द ही उसे मगलू इंसानों और अशुद्ध रक्त (मगलुओं की पैदाइश) वाले जादूगरों से सख़्त नफ़रत होते लगी और साथ ही साथ काले जादू में उसका उत्साह बढ़ता गया। धीरे धीरे उसने अपनी तरह सोचने वाले बहुत से जादूगर इकठ्ठे किये और [[प्राण भक्षी]] नाम का गिरोह बनाया और उनका सरदार बन गया तथा लॉर्ड वोल्डेमॉर्ट के नाम से जाना गया। जो भी उसका विरोध करता था, वो और उसका गिरोह प्राण भक्षी उसका कत्ल कर देते थे। उसने हैरी पॉटर के माता पिता दोनो का ही [[मृत्यु दंशम]] अभिशाप से कत्ल कर दिया। एक वर्षीय हैरी पर भी उसने यही अभिशाप चलाया। पर हैरी के मरने के बजाय अभिशाप पलट कर ख़ुद वोल्डेमॉर्ट को ही लग गया। हैरी बच निकला, पर वोल्डेमॉर्ट आधा-ज़िदा प्रेतात्मा बन कर रह गया। बाद में वोल्डेमॉर्ट जिस्मो-जान समेत वापस आ जाता है। उसके पास एक पालतू सर्पिनी [[नगिनी]] थी और वोल्डेमॉर्ट ख़ुद सर्पभाषा जानता है।
 
==चरित्र का विकास==
Line 49 ⟶ 48:
 
===''हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े''===
सातवें संस्करण ''[[हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े]]'' में वोल्डेमॉर्ट परम शक्तियों को प्राप्त करने का और अधिक प्रयास करता है। वह जादू मंत्रालय को भंग कर देता है तथा स्वयं को [[पियस थिकनेस]] के साथ बदल लेता है, जो कि सम्मोहित श्राप के प्रभाव में था।<ref name="DH121315">{{HPref|book=7}}{{page needed|date=January 2011}}</ref> एक अधिनायकवादी राज्य स्थापित करने के लिये वह मगलू जादूगरों के साथ भेदभाव करता है और उन्हें ''शुद्ध रक्त'' वाले जादूगरों से जादू की कला चुराने के आरोप गिरफ्तार करने लगता है।<ref name="DH121315"/> वह अपनी वर्तमान छड़ी से हैरी को नहीं मार सकता था क्योंकि उसकी और हैरी की छड़ी के अक्ष समान थे इसलिये [[ल्यूसियस मेल्फॉय]] द्वारा ली गयी छड़ी से हैरी को मारने में असफल होने के बाद वह दुनिया की सबसे शक्तिशाली छड़ी [[एल्डर छड़ी]] की खोज में जुट जाता है जिससे वह हैरी की छड़ी से पार पा सके और अजेय बन सके। वह इस कार्य को पूरा करने के लिये ग्रेगोरोविच छड़ी की दुकान पर जाता है और छड़ी बनाने वाले की हत्या कर देता है।<ref name="DH14">{{HPref|book=7|chapter=14}}</ref> वह अपनी यात्रा के दौरान [[नॉर्मनगार्ड]] जेल भी जाता है जहाँ पर कैद दुनिया के सबसे दुष्ट जादूगर ग्रिन्देल्वाल्ड को वह मार डालता है। अंत में उसे एल्डर छड़ी डम्बल्डोर की कब्र में मिलती है जहाँ से वह उसे चुरा लेता है।
 
बाद में उसे पता चलता है कि हैरी और उसके मित्र एक के बाद एक होर्क्रक्स नष्ट करते जा रहे हैं। हैरी जब हॉग्वार्ट्स में एक और होर्क्रक्स रेवेनक्लाॅ के खोये मुकुट को खोजने आता है तब वोल्डेमॉर्ट हॉग्वार्ट्स के कर्मचारियों को यह प्रस्ताव रखता है कि अगर वह हैरी को उसे सौंप दे तो वह पूरे विद्यालय को नुकसान नहीं पहुँचायेगा परन्तु ऐसा न होने पर वह हॉग्वार्ट्स पर सेना सहित धावा बोल देता है।<ref name="DH31">{{HPref|book=7|chapter=31}}</ref> इस दौरान वह स्नेप को एल्डर छड़ी का मालिक समझकर उसकी हत्या कर देता है क्योंकि स्नेप ने ही एल्डर छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को मारा था।<ref name="DH32">{{HPref|book=7|chapter=32}}</ref> फिर वह एक हैरी को सौपने के लिये एक घंटे का युद्धविराम करता है।<ref name="DH34">{{HPref|book=7|chapter=34}}</ref> हैरी स्वेच्छा से वोल्डेमॉर्ट के पास जंगल में जाता है जहाँ वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से उस पर प्रहार करता है।<ref name="DH34"/> क्योंकि वोल्डेमॉर्ट हैरी के ही शरीर से पुनर्जीवित हुआ था, इसलिये हैरी का रक्त उसकी धमनियों में दौड़ रहा था इसलिये हैरी की माँ की सुरक्षा का भाग उसके शरीर में भी आ गया था। बजाय इसके वह अपनी ही आत्मा का एक भाग (होर्क्रक्स) नष्ट कर देता है। वह [[रूबियस हैग्रिड]] को हैरी की अजीवित प्रतीत होते शरीर को वापस महल में उठा कर लाने के लिये विवश करता है, इस दौरान उसका अंतिम होर्क्रक्स नगिनी भी [[नेविल लॉन्गबॉटम]] द्वारा मार दी जाती है। यहाँ पर उसका युद्ध [[मिनेर्वा मैकगोनेगल]], [[किंग्सले शैकलबॉट]] तथा [[हॉरिस स्लगहॉर्न]] से एक साथ होता है। फिर हैरी होश में आता है तथा वोल्डेमॉर्ट को बताता है कि ड्रैकु एल्डर छड़ी का असली मालिक है क्योंकि उसने छड़ी के पूर्व मालिक डम्बल्डोर को निशस्त्र किया था; इसके बाद हैरी ने ड्रैकु को निशस्त्र कर वह छड़ी जीत ली, इस कारण हैरी एल्डर छड़ी मालिक हुआ। हैरी की बात न मानते हुये वोल्डेमॉर्ट एल्डर छड़ी से मृत्यु दंशम श्राप का प्रयोग करता है परन्तु एल्डर छड़ी अपने मालिक को नहीं मारती थी; इस कारण से यह मन्त्र उसी पर वापस आ जाता है और वोल्डेमॉर्ट, जिसके सारे होर्क्रक्स पहले ही नष्ट हो चुके थे, अंततः मर जाता है।<ref name="DH36">{{HPref|book=7|chapter=36}}</ref>
Line 67 ⟶ 66:
 
===हिन्दी संस्करण===
हिन्दी में फ़िल्मों के अनुवाद में वोल्डेमॉर्ट को आवाज अभिनेता [[ऋषभ शुक्ला]] ने दी है, जो कि [[महाभारत (टीवी धारावाहिक)|महाभारत धारावाहिक]] में राजा [[शान्तनु]] का किरदार निभा चुके हैं।<ref name=express2007>{{cite news |title=Hogwarts in Hindi: Rishabh Shukkla, 40|url=http://www.indianexpress.com/news/hogwarts-in-hindi/204825/0 |publisher=[[इण्डियनइंडियन एक्सप्रेस]] |date=15 जुलाई 2007 }}</ref>
 
==परिवार==
Line 118 ⟶ 117:
पूरी शृंखला में रोलिंग ने वोल्डेमॉर्ट को अत्यधिक शक्तिशाली, बुद्धिमान और निर्मम दुष्ट जादूगर बताया है। वह दूसरो का दिमाग अच्छे से पढ़ सकता था और स्वयं के दिमाग में घुसने से दूसरो को रोक भी सकता था। डम्बलडोर के अतिरिक्त वह एक मात्र ऐसा ज्ञात जादूगर था जो चुप चाप छू-मंतर हो जाता था। वोल्डेमॉर्ट एक मात्र जादूगर डम्बल्डोर से डरता था।
 
अन्तिम पुस्तक में वोल्डेमॉर्ट को बिना किसी सहारे के उड़ता दिखाया गया, जिसने भी यह पढ़ा या देखा वह अचंभित रह गया।<ref name="DH4">{{HPref|book=7|chapter=4}}</ref> अपने पूर्वज गॉण्टों की तरह वह भी सर्पों से [[सर्पभाषा]] में बात कर सकता था। उसे यह कौशल अपने पूर्वज सलाज़ार स्लिदरिन से मिला। गॉण्ट परिवार स्वयं की बातचीत में भी इस भाषा का प्रयोग करते थे। यह असाधारण लक्षण उसमे सम्भवतः आनुवंशिक रूप से आ गया हो, क्योंकि गॉण्ट परिवार में यह परम्परा रक्त की शुद्धता बनाये रखने के लिये निभायी जाती थी। जब वोल्डेमॉर्ट नवजात हैरी की हत्या का प्रयास करता है तब उसकी आत्मा के हिस्से के साथ सर्पभाषा में बोलने की कला हैरी में भी चली जाती है। जब वह आत्मा का हिस्सा हैरी में मर जाता है तो हैरी में यह शक्ति खत्म हो जाती है।<ref name=LeakyCauldron20070730>{{cite web|url=http://the-leaky-cauldron.org/2007/7/30/j-k-rowling-web-chat-transcript|title=JK Rowling web chat transcript|date=30 July 2007}}</ref> छठे भाग में पुरानी कहानी देखने के दौरान वोल्डेमॉर्ट ने डम्बलडोर के सामने एक नौकरी के साक्षात्कार के दौरान दावा किया कि उसने "जादू की सीमायें पहले से अधिक बढ़ा दी हैं"।<ref name="{{HP6}}ch20">{{HPref|book=6|chapter=20}}</ref> डम्बल्डोर ने यह भी कहा है कि वोल्डेमॉर्ट की जादुई ज्ञान किसी भी जीवित जादूगर से बहुत अधिक है<ref name="{{HP5}}ch33435">{{HPref|book=5}}{{page needed|date=January 2011}}</ref> और यहाँ तक कि वोल्डेमॉर्ट के पूरी शक्ति के साथ लौटने पर उसके मन्त्रों के सामने डम्बल्डोर के पास सबसे ताकतवर बचाव मंत्र होने का ज्ञान भी अपर्याप्त होगा। डम्बल्डोर ने यह भी कहा है कि वोल्डेमॉर्ट सम्भवतः हॉग्वार्ट्स का सबसे बुद्धिमान विद्यार्थी है।<ref name="{{HP2}}ch17">{{HPref|book=2|chapter=17}}</ref> परन्तु वोल्डेमॉर्ट में यह विलक्षण प्रतिभा तथा कौशल होते हुए भी वह प्यार जैसे शक्तिशाली जादू का सामना करने में अयोग्य था; इस समय कोई शक्तियाँ काम नहीं करती थी। पूरे शृंखला में उसकी यह सबसे बड़ी जादुई अयोग्यता दिखाई गयी है। वोल्डेमॉर्ट प्रारम्भ में अपनी जादुई शक्तियों पर संदेह करने लगता है,<ref name="{{HP6}}ch20" /> मगर अपने शरीर व ताकत वापस पाने के बाद अपने प्राण भक्षियों के सामने वह ये स्वीकार करता है कि उसने लिली पॉटर की उस प्यार की ताकत को अनदेखा कर दिया था जिसने हैरी की जान बचाई।<ref name="{{HP4}}ch33">{{HPref|book=4|chapter=33}}</ref>
 
रोलिंग ने अपनी वेबसाइट पर खुलासा किया है की वोल्डेमॉर्ट की छड़ी एक सदाहरित वृक्ष से बनी थी जिसका रस जहरीला था जो की मृत्यु का प्रतीक था। इसे सोच समझकर हैरी की छड़ी के समान अक्ष वाला बनाया गया, जो कि एक सदाबहार काटेदार झाड़ी से बनी थी। इसे उन्होंने इसलिए चुना था क्योंकि सदाबहार काटेदार झाड़ी शत्रु से बदला लेना का प्रतीक मानी जाती है।<ref name="WAND">{{cite web|url=http://www.jkrowling.com/textonly/en/extrastuff_view.cfm?id=18 |title=Section: Extra Stuff WANDS |accessdate=15 अगस्त 2007 |deadurl=yes |archiveurl=https://web.archive.org/web/20070724184214/http://www.jkrowling.com/textonly/en/extrastuff_view.cfm?id=18 |archivedate=24 जुलाई 2007}}</ref>