"पदुमलाल पन्नालाल बख्शी": अवतरणों में अंतर

→‎प्रमुख कृतियाँ: विवरण जोड़ा
पंक्ति 40:
 
=== प्रमुख कृतियाँ ===
बख्शी जी की रचनात्मकता का दायरा विशाल है। उन्होंने विभिन्न विधाओं में अनेक पुस्तकों की रचनाएँ तो की ही, प्रकाशित पुस्तकों के अतिरिक्त भी उनकी महत्वपूर्ण रचनाओं की एक बड़ी संख्या रही हैं। इन रचनाओं में कहानियाँ, एकांकी, अनूदित साहित्य, बाल साहित्य एवं विभिन्न शैलियों में लिखे गये निबंधों की एक बड़ी संख्या शामिल हैं। बख्शी जी के ढेर सारे समीक्षात्मक निबंध भी रोचक कथात्मक शैली में लिखे गये हैं। बख्शी जी ने मौलिक रचनाओं के अतिरिक्त देश-विदेश के कई लेखकों की रचनाओं का सारानुवाद भी किया था। इनमें हरिसाधन मुखोपाध्याय, [[चार्ल्स डिकेंस]], [[बालजाक]], [[अलेक्जेंडर ड्यूमा]], [[गोर्की]] और [[टॉमस हार्डी]] की रचनाएँ शामिल हैं। ये सभी रचनाएँ उनकी ग्रन्थावली में सुसंबद्ध रूप में संकलित हुई हैं।
 
==== कविताएँ ====