"अपरा विद्या": अवतरणों में अंतर

→‎top: ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: मे → में (2)
No edit summary
पंक्ति 3:
[[उपनिषद्]] की दृष्टि में '''अपरा विद्या''' निम्न श्रेणी का ज्ञान मानी जाती हैं। [[मुण्डक उपनिषद]] (1/1/4) के अनुसार विद्या दो प्रकार की होती है-
 
(1) '''[[परा विद्या]]''' (श्रेष्ठ ज्ञान) जिसके द्वारा अविनाशी ब्राह्मतत्व का ज्ञान प्राप्त होता है (''सा परा, यदा तदक्षरमधिगम्यते''),
 
(2) '''अपरा विद्या''' के अंतर्गत वेद तथा वेदांगों के ज्ञान की गणना की जाती है।
 
[[उपनिषद्]] का आग्रह परा विद्या के उपार्जन पर ही है। [[ऋग्वेद]] आदि चारों वेदों तथा शिक्षा, व्याकरण आदि छहों अंगों के अनुशीलन का फल क्या है ? केवल बाहरी, नश्वर, विनाशी वस्तुओं का ज्ञान, जो आत्मतत्व की जानकारी में किसी तरह सहायक नहीं होता। [[छांदोग्य उपनिषद्]] (7/1/2-3) में [[नारद-सनत्कुमार-संवाद]] में भी इसी पार्थक्य का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। मंत्रविद् नारद सकल शास्त्रों में पंडित हैं, परंतु आत्मविद् न होने से वे शोकग्रस्त हैं। ''मन्त्रविदेवास्मि नात्मवित्‌... रिति शोक-मात्मवित्‌।'' अत: उपनिषदों का स्पष्ट मंतव्य है कि अपरा विद्या का अभ्यास करना चाहिए जिससे इसी जन्म में, इसी शरीर से आत्मा का साक्षात्कार हो जाए (केन 2/23)। यूनानी तत्वज्ञ भी इसी प्रकार का भेद-'दोक्सा' तथा 'एपिस्टेमी'- मानते थे जिनमें से प्रथम साधारण विचार का तथा द्वितीय सत्य क संकेतक माना जाता था।
 
==इन्हें भी देखें==
*[[परा विद्या]]
 
[[श्रेणी:विद्या|विद्या, अपरा]]