"विकिपीडिया:चौपाल": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 279:
[[सदस्य:अनुनाद सिंह|अनुनाद सिंह]] ०८:४८, २६ जून २००९ (UTC)
:मैं अनुनाद जी के विचारों से पूरी तरह सहमत हूँ।--[[सदस्य:सुरुचि|सुरुचि]] १०:१३, २६ जून २००९ (UTC)
 
::मैं भी अनुनद सिंह जी से पूरी तरह सहमत हूँ। पहली बात तो यह की हिन्दी अपनी मूल प्रवृत्ति के अनुसार एक सरल भाषा ही है और दूसरी जिस बात से मैं अधिक सहमत हूँ वो ये की हिन्दी विकि पर सक्रिय सदस्यों की संख्या पहले से ही बहुत कम है। इस कारण हम लोगों का प्रयास बँट जाएगा। हमें अपना पूरा ध्यान हिन्दी विकि को और अधिक समृद्ध बनाने में लगाना चाहिए। यदि हिन्दी विकि पर सक्रिय सदस्य ५,००० तक भी होते तो हम लोग कुछ ऐसा सोच सकते थे। लेकिन यहाँ तो २००-३०० से अधिक सक्रिय सदस्य कभी होते ही नहीं। और यह संख्या भी ऊपरी सीमा है। और एक बात ये की अंग्रेज़ी विकि पर अब लेखों की संख्या ३० लाख होने को है, इसलिए शायद उन्हें अब लिखने के लिए अधिक विषय नहीं मिल रहे हैं और उनमे से कुछ लोग इस सिंपल इंग्लिश विकि पर लिखने में लगे हैं। हिन्दी विकि तो अभी १ लाख के आँकड़े से भी कोसो दूर है। [[सदस्य:Rohitrrrrr|रोहित रावत]] १०:३८, २६ जून २००९ (UTC)