"विदिशा": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी सुधार: गुफ़ाएँ
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 41:
== इतिहास ==
{{main|विदिशा का इतिहास}}
विदिशा भारतवर्ष के प्रमुख प्राचीन नगरों में एक है। जो हिंदू,बौद्ध तथा जैन धर्म के समृद्ध केन्द्र के रूप में जानी जाती है। जीर्ण अवस्था में बिखरी पड़ी कई खंडहरनुमा इमारतें यह बताती है कि यह क्षेत्र ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक दृष्टि कोण से मध्य प्रदेश का सबसे धनी क्षेत्र है। धार्मिक महत्व के कई भवनों को मुस्लिम आक्रमणकारियों ने या तो नष्ट कर दिया या मस्जिद में बदल दिया। महिष्मती (महेश्वर) के बाद विदिशा ही इस क्षेत्र की सबसे पुराना नगर माना जाता है। महिष्मती नगरी के ह्रास होने के बाद विदिशा को ही पूर्वी मालवा की राजधानी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसकी चर्चा वैदिक साहित्यों में कई बार मिलता है।
यहाँ इतिहास ने अनेक पीढियों तक अपने चिह्न छोड़े। आज संपूर्ण विदिशा- मंडल पर्यटकों एवं दर्शकों की रुचि के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय प्राचीन स्मारकों से भरा पड़ा है।