"दशहरा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
<!-- {{निर्वाचित लेख उम्मीदवार}} -->{{आज का आलेख}}{{ज्ञानसन्दूक त्योहार |
त्योहार_के_नाम = दशहरा
|चित्र = Raavan_meghanaad.jpg
पंक्ति 20:
|type =<!--DO NOT CHANGE! THIS CONTROLS COLOUR-->hindu<!--DO NOT CHANGE! THIS CONTROLS COLOUR-->
}}
'''[[दशहरा]]''' (विजयदशमी या आयुध-पूजा) [[हिन्दु]]ओं का एक प्रमुख [[त्योहार]] है। [[अश्विन]] (क्वार) मास के [[शुक्ल पक्ष]] की [[दशमी]] [[तिथि]] को इसका आयोजन होता है। भगवान [[राम]] ने इसी दिन [[रावण]] का वध किया था। इसे असत्य पर [[सत्य]] की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस [[दशमी]] को विजयादशमी के नाम से जाना जाता है। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ [[तिथि|तिथियों]] में से एक है, अन्य दो हैं [[चैत्र]] [[शुक्ल]] की एवं [[कार्तिक]] [[शुक्ल]] की [[प्रतिपदा]]। इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, [[शस्त्र]]-[[पूजा]] की जाती है। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा पर निकलते थे। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं। '''[[रामलीला]]''' का आयोजन होता है। [[रावण]] का विशाल पुतला बनाकर उसे जलाया जाता है। दशहरा अथवा विजयदशमी भगवान [[राम]] की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा [[दुर्गा पूजा]] के रूप में, दोनों ही रूपों में यह [[शक्ति]]-[[पूजा]] का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। [[भारतीय संस्कृति]] वीरता की पूजक है, शौर्य की उपासक है। व्यक्ति और समाज के रक्त में वीरता प्रकट हो इसलिए दशहरे का उत्सव रखा गया है। दशहरे का पर्व दस प्रकार के पापों को काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा और चोरी के परित्याग की सद्प्रेरणा प्रदान करता है। <ref name = "विप्र वार्ता">
{{cite web |url= http://www.vipravarta.org/%E0%A4%B8%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%B0%E0%A4%A3%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%A6%E0%A4%B6%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A4%BE|title= सद्प्रेरणा का पर्व दशहरा|accessmonthday= १९ अक्तूबर|accessyear= २००७ |format= एचटीएम|work= |author= राजकुमार दूबे|last= |first= |authorlink= |publisher= विप्र वार्ता|pages= ०२|language=हिन्दी }}</ref>
 
पंक्ति 44:
दशहरा अथवा विजयदशमी राम की विजय के रूप में मनाया जाए अथवा दुर्गा पूजा के रूप में, दोनों ही रूपों में यह शक्ति पूजा का पर्व है, शस्त्र पूजन की तिथि है। हर्ष और उल्लास तथा विजय का पर्व है। देश के कोने-कोने में यह विभिन्न रूपों से मनाया जाता है, बल्कि यह उतने ही जोश और उल्लास से दूसरे देशों में भी मनाया जाता जहां प्रवासी भारतीय रहते हैं।
 
'''[[हिमाचल प्रदेश]]''' में '''[[कुल्लू का दशहरा]]''' बहुत प्रसिद्ध है। अन्य स्थानों की ही भाँति यहाँ भी दस दिन अथवा एक सप्ताह पूर्व इस पर्व की तैयारी आरंभ हो जाती है। स्त्रियाँ और पुरुष सभी सुंदर वस्त्रों से सज्जित होकर तुरही, बिगुल, ढोल, नगाड़े, बाँसुरी आदि-आदि जिसके पास जो वाद्य होता है, उसे लेकर बाहर निकलते हैं। पहाड़ी लोग अपने ग्रामीण देवता का धूम धाम से जुलूस निकाल कर पूजन करते हैं। देवताओं की मूर्तियों को बहुत ही आकर्षक पालकी में सुंदर ढंग से सजाया जाता है। साथ ही वे अपने मुख्य देवता रघुनाथ जी की भी पूजा करते हैं। इस जुलूस में प्रशिक्षित नर्तक नटी नृत्य करते हैं। इस प्रकार जुलूस बनाकर नगर के मुख्य भागों से होते हुए नगर परिक्रमा करते हैं और कुल्लू नगर में देवता रघुनाथजी की वंदना से दशहरे के उत्सव का आरंभ करते हैं। दशमी के दिन इस उत्सव की शोभा निराली होती है।<ref name = "भास्कर भारत">
{{cite web |url= http://www.bhaskar.com/spotlight/dussehra/200710190710191639_dassera_utsav.html|title= भारत भर में दशहरा उत्सव|accessmonthday= १९ अक्तूबर|accessyear= २००७ |format= एचटीएम|work= |publisher= भास्कर डॉट कॉम|pages= ०२|language=हिन्दी }}</ref>
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/दशहरा" से प्राप्त