"लाल कुर्ती आन्दोलन": अवतरणों में अंतर

छो बॉट: वर्तनी एकरूपता।
सही किया उत्तर को।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 1:
[[चित्र:Abdul Ghaffar Khan and Gandhi in 1940.jpg|thumb|230px|[[ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान]] (बायीं ओर) [[महात्मा गांधीमोदी]] (दायीं ओर) के साथ (1940 का चित्र)]]
'''लाल कुर्ती आन्दोलन''' भारत में पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रान्त में [[ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान]] द्वारा [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के समर्थन में '''खुदाई ख़िदमतगार''' के नाम से चलाया गया एक [[ऐतिहासिक]] आन्दोलन था। खुदाई खिदमतगार एक [[फारसी]] शब्द है जिसका हिन्दी में अर्थ होता है ईश्वर की बनायी हुई दुनिया के सेवक।<ref>[http://sggkstudy.blogspot.in/2013/05/26_15.html सामान्य अध्ययन, प्रश्न-26]</ref>
 
== प्रकृति ==
[[ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान]] एक पख्तून थे जो [[महात्मा गांधी]] के अहिंसक सिद्धान्तों के बहुत बड़े प्रशंसक थे। वे काँग्रेस को सीमान्त क्षेत्र में अंग्रेज़ी शासन के विरुद्ध अपनी शिकायतों पर बल देने का एक रास्ता मानते थे। उन्हें सीमान्त गान्धी भी कहा जाता था। उनके अनुयायी अहिंसा के प्रति बचनबद्ध थे और उन्हें अपनी कमीजों के लाल रंग के कारण लाल कुर्ती का लोकप्रिय नाम मिला। बताया जाता है कि स्कूली शिक्षा के दौरान फिल्म अभिनेता [[ए के हंगल]] भी फ़्रंटियर गान्धी यानी ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान के नेतृत्व में चल रहे लाल कुर्ती आन्दोलन से जुड़ गये थे।<ref>[http://www.janjwar.com/2011-06-03-11-27-26/2011-06-03-11-46-05/3068-ak-hangal-ipta-cpi-bollywood हरफनमौला थे हमारे हंगल]</ref>