"सिसोदिया (राजपूत)": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 9:
सन् १११६ में विजयसिंह गद्दी पर वर्तमान था। उसने मालवराज उदयादित्य की लड़की से विवाह किया और अपनी लड़की अल्हणदेवी का विवाह [[कलचुरि]] राजा [[गयकर्ण]] से किया। उससे तीन पीढ़ी बाद '''रणसिंह हुआ जिसके एक पुत्र क्षेमसिंह के वंशज रावल और दूसरे पुत्र राहप के वंशज राणा कहलाए।''' क्षेमसिंह के ज्येष्ठ पुत्र सामन्तसिंह ने गुजरात के राजा अजयपाल को हराया, किंतु कुछ समय के बाद सामंतों के विरोध और [[कीर्तिपाल चौहान]] के आक्रमणों के कारण उसे मेवाड़ छोड़ना पड़ा। उसके छोटे भाई [[कुमारसिंह]] ने कीर्तिपाल को मेवाड़ से निकालकर अपने राज्य का पुनरुद्वार किया। कुमारसिंह का प्रपौत्र [[जैत्र सिंह|जैत्रसिंह]] भी अच्छा राजा था। इसके समय [[इल्तुत्मिश]] ने [[नागदा]] नगर को ध्वस्त किया किंतु अन्यत्र सब जगह उसे सफलता मिली। उसने गुजरात के [[चालुक्य|चालुक्यों]], [[नाडोल]] के चौहानों और [[मालवा|मालवे]] के [[परमार राजवम्श|परमारों]] को युद्ध में हराया, और सन् १२४८ में दिल्ली के सुल्तान नासिरुद्दीन के विरुद्ध उसके भाई जलालुद्दीन को शरण दी। जैत्रसिंह का देहांत संवत १३१७ के आसपास हुआ।
 
जैत्रसिंह के पौत्र [[रत्नसिंह]] के समय [[अलाउद्दीन खिल्जी]] ने २६ अगस्त, सन् १३०३ को चित्तोड़ का किला फतह किया। प्रचलित कथानकों में यही रत्नसिंह [[पद्मिनी]] का पति था। पद्मिनी की कथा में इधर उधर की जोड़ तोड़ पर्याप्त है। किंतु अब निश्चित रूप से यह कहा जा सकता है कि वह [[मलिक मुहम्मदमोहम्मद जायसी|जायसी]] के दिमाग की उपज नहीं है जैसा कि अनेक विद्वान मानते हैं।
 
सन् १३२५ तक चित्तौड़ पहले खिल्जियों और फिर मालदेव सोनिगर के हाथों में रहा। मालदेव के पुत्र जैसा के समय छल या बल से राणा शाखा के [[राणा हम्मीर सिंह|राणा हम्मीर]] ने चित्तौड़ पर अधिकार कर लिया। [[राणा हम्मीर सिंह|हम्मीर]] सीसोदे का जागीरदार था। इसलिए उसके वंशज 'सीसोदिया' कहलाए।