"मस्तिष्क": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 1:
{{आज का आलेख}}
[[चित्र:Brain 090407.jpg|thumb|right||[[मानव मस्तिष्क]]]]
'''मस्तिष्क''' जन्तुओं के [[केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र]] का नियंत्रण केन्द्र है। यह उनके आचरणों का नियमन एंव नियंत्रण करता है। [[स्तनधारी]] प्राणियों में मस्तिष्क [[सिर]] में स्थित होता है तथा [[खोपड़ी]] द्वारा सुरक्षित रहता है। यह मुख्य ज्ञानेन्द्रियों, [[आँख]], [[नाक]], [[जीभ]] और [[कान]] से जुड़ा हुआ, उनके करीब ही स्थित होता है। मस्तिष्क सभी रीढ़धारी प्राणियों में होता है परंतु अमेरूदण्डी प्राणियों में यह केन्द्रीय मस्तिष्क या स्वतंत्र [[गैंगलिया]] के रूप में होता है। कुछ जीवों जैसे [[निडारिया]] एंव [[तारा मछली]] में यह केन्द्रीभूत न होकर शरीर में यत्र तत्र फैला रहता है, जबकि कुछ प्राणियों जैसे [[स्पंज]] में तो मस्तिष्क होता ही नही है। उच्च श्रेणी के प्राणियों जैसे मानव में मस्तिष्क अत्यंत जटिल होते हैं। मानव मस्तिष्क में लगभग १ अरब (१,००,००,००,०००) तंत्रिका कोशिकाएं होती है, जिनमें से प्रत्येक अन्य तंत्रिका कोशिकाओं से १० हजार (१०,०००) से भी अधिक संयोग स्थापित करती हैं। मस्तिष्क सबसे जटिल अंग है।<ref>[[#refShepherdNB|Shepherd, ''Neurobiology'']], p 3</ref>