"यूनान का इतिहास": अवतरणों में अंतर

→‎आधुनिक यूनान: सिकंदर महान यूनान मे कब सिंहासन रूढ़ हुआ था
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 18:
 
== फारस से युद्ध ==
एशिया माइनर और कुछ द्वीपों के नगर लीडिया के सम्राट् क्रिससक्लिटस के प्रभाव में आ गए थे। वह हेलेनिक संस्कृति का पोषक और एक उदार शासक था। उसने नगरवासियों की आर्थिक और बौद्धिक उन्नति में योग दिया। 546 ई.पू. में फारस के तत्कालीन भ्रासट साइरस ने क्रिससक्लिटस के अधिकार से सारे ग्रीक नगर छीन लिए। 512 ई.पू. में उसका उत्तराधिकारी दारायुश (Darius) एशिया माइनर के अन्य नगरों को जीतता हुआ ग्रीस के निकट तक चढ़ आया। लेकिन एरिट्रीया और एटिका (अत्तिका) को जीतने के पश्चात्‌ एथेंस की सेना से मराथन के युद्ध में पराजित हुआ।
 
लगभग 480 ई.पू. में पारसी सम्राट् जरक्सीज ने पुन: ग्रीस पर आक्रमण किया। (देखिये, '[[ईरान का इतिहास]]') एथंस, स्पार्टा और पेलोपोनेशियाई संघ के संयुक्त प्रतिरोध के बावजूद भी ग्रीस हार गया। किंतु ग्रीस की जलसेना से फारस की सेनाओं को पीछे लौटने को बाध्य किया। एक वर्ष पश्चात्‌ 479 ई.पू. में ग्रीकों ने प्रत्याक्रमणकर फारस की सारी सेनाओं को पीछ्र खदेड़ दिया। यह युद्ध दीर्घकाल तक चलता रहा। इसकी समाप्ति चतुर्थ शती ई.पू. में सिकंदर की फारस पर विजय के साथ हुई।