"प्रथम विश्व युद्ध": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 89:
 
== पहला विश्व युद्ध और भारत ==
जब यह युद्ध आरम्‍भ हुआ था उस समय [[भारत]] औपनिवेशिक शासन के अधीन था। यह [[भारतीय]] सिपाही सम्‍पूर्ण विश्‍व में अलग-अलग लड़ाईयों में लड़े। [[भारत]] ने युद्ध के प्रयासों में जनशक्ति और सामग्री दोनों रूप से भरपूर योगदान किया। भारत के सिपाही [[फ्रांस]] और [[बेल्जियम]] , [[एडीन]], [[अरब]], [[पूर्वी अफ्रीका]], [[गाली पोली]], [[मिस्र]], [[मेसोपेाटामिया]], [[फिलिस्‍तीन]], [[पर्सिया]] और [[सालोनिका]] में बल्कि पूरे विश्‍व में विभिन्‍न लड़ाई के मैदानों में बड़े सम्‍मान के साथ लड़े। गढ़वाल राईफल्स रेजिमेन के दो सिपाहियो को [[संयुक्त राज्य]] का उच्चतम पदक [[विक्टोरिया क्रॉस]] भी मिला था।
 
युद्ध आरम्भ होने के पहले जर्मनों ने पूरी कोशिश की थी कि [[भारत]] में [[ब्रिटेन]] के विरुद्ध आन्दोलन शुरू किया जा सके। बहुत से लोगों का विचार था कि यदि [[ब्रिटेन]] युद्ध में लग गया तो भारत के क्रान्तिकारी इस अवसर का लाभ उठाकर देश से अंग्रेजों को उखाड़ फेंकने में सफल हो जाएंगे। किन्तु इसके उल्टा [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के नेताओं का मत था स्वतंत्रता की प्राप्ति के लिए इस समय ब्रिटेन की सहायता की जानी चाहिए। और जब 4 अगस्त को युद्ध आरम्भ हुआ तो ब्रिटेन भारत के नेताओं को अपने पक्ष में कर लिया। रियासतों के राजाओं ने इस युद्ध में दिल खोलकर [[ब्रिटेन]] की आर्थिक और सैनिक सहायता की।