"गढ़ मुक्तेश्वर": अवतरणों में अंतर

ज्ञानसन्दूक में सुधार किया
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छोटा सा सुधार किया।
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल एप सम्पादन Android app edit
पंक्ति 55:
'''गढ़मुक्तेश्वर''', [[भारत]] के [[उत्तर प्रदेश]] राज्य के [[हापुड़]] जिले का शहर एवं तहसील मुख्यालय है। इसे गढ़वाल राजाओं ने बसाया था। [[गंगा नदी]] के किनारे बसा यह शहर गढ़वाल राजाओं की राजधानी था; बाद में इसपर [[पृथ्वीराज चौहान]] का अधिकार हो गया।
 
'गढ़मुक्तेश्वर' [[राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली]] से १०० किलोमीटर दूर 'राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 249' पर बसा है। गढ़ मुक्तेश्वर [[मेरठ]] से 42 किलोमीटर दूर स्थित है और [[गंगा नदी]] के दाहिने किनारे पर बसा है। विकास की दृष्टि से गढ़ मुक्तेश्वर सबसे पिछड़ी तहसील मानी जाती है, किन्तु सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। यहाँ [[कार्तिक पूर्णिमा]] के अवसर पर लगने वाला '''गंगा स्नान पर्व''' उत्तर भारत का सबसे बड़ा मेला माना जाता है।
 
[[शिवपुराण]] के अनुसार, यहाँ पर अभिशप्त [[गण|शिवगणों]] की [[पिशाच]] योनि से मुक्ति हुई थी, इसलिए इस तीर्थ का नाम 'गढ़ मुक्तेश्वर' अर्थात् 'गण मुक्तेश्वर (गणों को मुक्त करने वाले ईश्वर) नाम से प्रसिद्ध हुआ।