"मैलकम मार्शल": अवतरणों में अंतर

छोटे सुधार
छो बॉट: सन्दर्भ भाषा पाठ सुधारा
पंक्ति 99:
|source = http://www.cricketarchive.com/Archive/Players/1/1571/1571.html CricketArchive}}
 
'''मैलकम मार्शल''' (18 अप्रैल 1958 - 4 नवंबर 1999, {{lang-en|Malcolm Marshall}}) [[ब्रिजटाउन]], बारबाडोस से [[वेस्टइंडीज़ क्रिकेट टीम]] के खिलाड़ी थे जिन्हें [[क्रिकेट का इतिहास|क्रिकेट इतिहास]] के सबसे अच्छे तेज गेंदबाजों में से एक माना जाता है।<ref>{{cite web|title=Malcolm Marshall|trans_title=मैल्कम मार्शल|url=https://www.theguardian.com/news/1999/nov/06/guardianobituaries.mikeselvey|publisher=[[द गार्डियन]]|accessdate=28 अगस्त 2017| language =अंग्रेज़ी en|date=6 नवंबर 1999}}</ref> वह 1970-80 के दशक की अजेय वेस्टइंडीज टीम के [[तेज गेंदबाजी|तेज गेंदबाज]] थे। वह 80 के दशक के सबसे सफल गेंदबाज थे और उस अवधि में वेस्टइंडीज की सफलता के मुख्य बिंदु थे। मैलकम का [[काउंटी चैम्पियनशिप]] में [[हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब|हैम्पशायर]] की तरफ से भी सफल क्रिकेट करियर रहा।
 
== क्रिकेट करियर ==
मैल्कम ने 1978-79 में भारत के खिलाफ अपनी पहली [[टेस्ट क्रिकेट|टेस्ट सीरिज]] में 3 मैच में मात्र 3 विकेट लिये थे। उसके बाद उन्हें 1980 में ही दोबारा खेलने का मौका मिला। वेस्टइंडीज टीम में [[जोएल गार्नर]], [[एंडी रॉबर्ट्स]], [[कॉलिन क्रॉफ्ट]], [[माइकल होल्डिंग]] जैसे सफल गेंदबाज मौजूद थे। इस कारण उन्हें अनियमित रूप से खेलने का ही मौका मिलता था। 1982 तक उन्होंने 12 टेस्ट खेलकर 31.88 की औसत से 34 विकेट लिए थे। यह आँकड़े साधारण थे। 1982 में उन्होंने 22 मैचों की चैम्पियनशिप में हैम्पशायर के लिए 134 विकेट लिए। उसके बाद उन्हें [[भारतीय क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा 1982-83|1983 के भारतीय टीम के वेस्टइंडीज दौरे]] पर टीम में चुन लिया गया। उन्होंने इस श्रृंखला में 21 विकेट लिये। फिर [[वेस्ट इंडीज क्रिकेट टीम का भारत दौरा 1983-84|वेस्टइंडीज के भारत दौरे]] पर उन्होंने 5 टेस्ट में 33 विकेट लिये। वेस्टइंडीज ने टेस्ट श्रृंखला 3-0 से और वनडे 5-0 से जीती थी। फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदानों पर उन्होंने 21 विकेट लिये और 1984 में इंग्लैंड में इंग्लैंड के विरुद्ध 24 विकेट लिये। वहाँ [[हेडिंग्ले स्टेडियम|हेडिंग्ले]] में [[क्षेत्ररक्षण (क्रिकेट)|क्षेत्ररक्षण]] करते हुए उनके बाएँ हाथ का अंगूठा टूट गया था। वह फिर भी बल्लेबाजी करने आए और इतने समय तक टिके रहे कि [[लैरी गोम्स]] ने अपना शतक पूरा कर लिया। उन्होंने फिर गेंदबाजी करके 53 रन देकर 7 विकेट भी लिये। इसे उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक के रूप में गिना जाता है।<ref>{{cite web|title=Obituary: Malcolm Marshall|trans_title=मृत्युलेख: मैल्कम मार्शल|url=http://www.independent.co.uk/arts-entertainment/obituary-malcolm-marshall-1123699.html|publisher=द इंडिपेंडेंट|accessdate=28 अगस्त 2017| language =अंग्रेज़ी en|date=6 नवम्बर 1999}}</ref>
 
गार्नर और होल्डिंग के सन्यास लेने के बाद 1988 तक [[कोर्टनी वॉल्श]] और [[कर्टली एम्ब्रोस]] उनके अन्य महत्वपूर्ण गेंदबाज साथी बन चुके थे। इस कारण उनका कार्य भार उनके पूरे करियर में कम ही था।<ref>{{cite web|first1=माइक|last1=सेलवे|title=The epitome of fast bowling|trans_title=तेज गेंदबाजी का प्रतीक|url=http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/467701.html|accessdate=19 अगस्त 2017| language =अंग्रेजी en|date=19 जुलाई 2010|publisher=ईएसपीएन क्रिकइन्फो}}</ref> फिर भी 1983 से 1991 की अवधि में उनके नाम 69 मैचों में 342 विकेट है, जो कि किसी भी गेंदबाज के मुक़ाबले सबसे ज्यादा है। इस अवधि में वेस्टइंडीज तेज गेंदबाजों द्वारा लिये गए विकटों में से उन्होंने 31.37 फीसदी विकेट स्वयं लिये।<ref name="espncric1"/> 1982-83 से लेकर 1985-86 तक इन तीन सालों में वे सबसे अच्छे गेंदबाज थे। उस अवधि में उन्होंने लगातार सात श्रृंखलाओं में 21 या उससे अधिक विकेट लिए, जिसमें से अंतिम पाँच में उनकी [[गेंदबाज़ी औसत]] 20 से कम रही। जीते हुए टेस्ट मैचों में मैलकम की गेंदबाजी औसत सिर्फ [[मुथैया मुरलीधरन]] को छोड़कर सभी गेंदबाजों से कम है।<ref name="espncric1">{{cite web|first1=एस|last1=राजेश|title=First among equals|trans_title=समान में सबसे बढ़िया|url=http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/467807.html|accessdate=19 अगस्त 2017| language =अंग्रेजी en|date=18 जुलाई 2010|publisher=ईएसपीएन क्रिकइन्फो}}</ref>
 
कुल मिलाकर 1977/78 से 1995/96 तक मैलकम ने 408 [[प्रथम श्रेणी क्रिकेट|प्रथम श्रेणी]] मैच खेले थे। जिसमें उन्होंने 19.10 की औसत से 1651 विकेट लिये। मैलकम [[हैम्पशायर काउंटी क्रिकेट क्लब]] की तरफ से 1979 से 1993 तक खेलते थे। उन्होंने [[काउंटी चैम्पियनशिप]] में 800 से अधिक विकेट लिये और हैम्पशायर को [[लिस्ट ए क्रिकेट]] की प्रतियोगिता [[बेन्सन और हैजेस कप]] को जीतने में भी मदद की।<ref>{{cite web|title=Sport: Cricket legend Malcolm Marshall dies|trans_title=खेल: क्रिकेट के दिग्गज मैलकम मार्शल की मौत|url=http://news.bbc.co.uk/1/hi/sport/cricket/505421.stm|publisher=[[बीबीसी]]|accessdate=28 अगस्त 2017| language =अंग्रेज़ी en|date=5 नवम्बर 1999}}</ref> 1978 से 1991 तक चले अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के 81 टेस्ट मैचों में उन्होंने 20.94 की औसत से 376 विकेट लिये। 1998 में कोर्टनी वॉल्श ने जब तक मैलकम से अधिक विकेट नहीं लिये थे, तब तक वह वेस्टइंडीज के सबसे सफल गेंदबाज थे। मैलकम निचले क्रम के कुशल बल्लेबाज भी थे और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 10 अर्ध शतक भी लगाए।<ref>{{cite web|title=Malcolm Marshall|trans_title=मैल्कम मार्शल|url=https://www.britannica.com/biography/Malcolm-Marshall|publisher=[[ब्रिटैनिका विश्वकोष]]|accessdate=28 अगस्त 2017| language =अंग्रेज़ी en}}</ref> मैलकम एक दिवसीय क्रिकेट में कम सफल रहे। उन्होंने 136 [[एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय]] खेले थे, जिसमें उन्होंने 26.96 की औसत से 157 विकेट लिये।<ref>{{cite web|title=मैलकम मार्शल|url=http://www.espncricinfo.com/westindies/content/player/52419.html|publisher=ईएसपीएन क्रिकइन्फो| language =अंग्रेज़ी en|accessdate=13 अगस्त 2017}}</ref>
 
==इन्हें भी देखें==