"रिचर्ड हैडली": अवतरणों में अंतर

ऑटोमेटिक वर्तनी सु, replaced: →
छो बॉट: सन्दर्भ भाषा पाठ सुधारा
पंक्ति 1:
[[चित्र:Richard Hadlee 1989.jpg|200px|अंगूठाकार|1989 में रिचर्ड हैडली]]
'''सर् रिचर्ड हैडली''' ({{lang-en|Richard Hadlee}}; जन्म 3 जुलाई 1951) [[न्यूज़ीलैंड]] के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्हें क्रिकेट के इतिहास में महानतम तेज गेंदबाज और आलराउंडर में से एक माना जाता है। 1973 से 1990 तक चले अपने करियर में वो [[न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम]] के लिये अमूल्य स्तंभ थे। वो अपने समय के चार महान आलराउंडरों में से एक थे (अन्य थे [[कपिल देव]], [[इमरान ख़ान]] और [[इयान बॉथम]])। टेस्ट जीतों में 150 विकेट लेने वाले में उनकी गेंदबाजी औसत सबसे कम है।<ref>{{cite web|title=The complete fast bowler and more|trans_title=पूर्ण तेज गेंदबाज और उससे अधिक|url=http://www.espncricinfo.com/magazine/content/story/464688.html|publisher=[[ईएसपीएन क्रिकइन्फो]]|accessdate=25 जनवरी 2017| language =अंग्रेजी en}}</ref>
 
रिचर्ड ने 86 टेस्ट में 22.29 कि औसत से 431 विकेट लिये। जिसमें 36 बार पारी में पाँच विकेट (उस समय रिकॉर्ड, सिर्फ [[शेन वॉर्न]] और [[मुथैया मुरलीधरन]] ने इस रिकॉर्ड को पार किया है) और 9 बार मैच में 10 विकेट लिये। उनके पास लगभग 5 साल तक टेस्ट में सबसे अधिक विकेट लेने का कीर्तिमान रहा। उन्होंने 2 शतक के साथ 3,124 रन भी बनाए। 115 एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय में उन्होने 1,751 रन बनाए और 21.56 की औसत से 158 विकेट लिये।