"केवड़ा": अवतरणों में अंतर

छोNo edit summary
छो clean up AWB के साथ
पंक्ति 2:
[[चित्र:Kewda(Pandanus odoratissimus).jpeg|right|thumb|300px|केवड़ा]]
'''केवड़ा''' सुगंधित फूलों वाले वृक्षों की एक प्रजाति है जो अनेक देशों में पाई जाती है और घने जंगलों मे उगती है। पतले, लंबे, घने और काँटेदार पत्तों वाले इस पेड़ की दो प्रजातियाँ होती है- सफेद और पीली। सफेद जाति को केवड़ा और पीली को '''केतकी''' कहते है। केतकी बहुत सुगन्धित होती है और उसके पत्ते कोमल होते है। इसमे जनवरी और फरवरी में फूल लगते हैं। केवड़े की यह सुगंध साँपों को बहुत आकर्षित करती है। इनसे इत्र भी बनाया जाता है जिसका प्रयोग मिठाइयों और पेयों में होता है। कत्थे को केवड़े के फूल में रखकर सुगंधित बनाने के बाद पान में उसका प्रयोग किया जाता है। केवड़े के अंदर स्थित गूदे का साग भी बनाया जाता है। इसे [[संस्कृत]], [[मलयालम]] में केतकी, [[तेलुगु]] main mogalipuvvu, [[हिन्दी]] और [[मराठी]] में केवड़ा, गुजराती में केवड़ों, कन्नड़ में बिलेकेदगे गुण्डीगे, तमिल में केदगें फारसी में करंज, अरबी में करंद और लैटिन में पेंडेनस ओडोरा टिसीमस कहते हैं।<ref>{{cite web |url=http://www.healthandtherapeutic.com/readarticle.php?article_id=1263
|title=केवड़ा |accessmonthdayaccess-date=[[१६ नवंबर]]|accessyear= [[२००९]]|format=|publisher=हेल्थ एन्ड थेरेप्यूटिक|language=}}</ref> इसके वृक्ष [[गंगा नदी]] के [[सुन्दरवन]] डेल्टा में बहुतायत से पाए जाते हैं।
आयुर्वेद की नजर से :-
 
पंक्ति 16:
आयुर्वेद में केवड़ा का बहुत महत्व है और ये कई प्रकार की बीमारियो में काम आता है।
== केवडा जल ==
भाप आसवन विधि से तैयार किया गया केवड़े का अर्क उत्तरी भारत विशेषत: राजस्थान में कई व्यंजनों में उपयोग में लाया जाता है।
जैसे रसगुल्ला, गुलाब, जामुन, रबड़ी, रस-मलाई, श्रीखंड .अत्यंत सुगंधित व्यंजन जैसे मुगलाई व्यंजनों में भी इसका उपयोग किया जाता है, इससे थोड़े में ही संतुष्टि का आभास होता है।
- केवड़े के पानी में सफ़ेद चन्दन मिला कर सूंघने से गर्मी से होने वाला सिर दर्द ठीक होता है।
- खाज खुजली और त्वचा रोगों में लगाने से लाभ होता है।
- केवड़ा तेल का उपयोग औषधि के रूप में गठियावत में किया जाता है।
-केवड़े जल का प्रयोग केशों के दुर्गंध दूर करने के लिए किया जाता है।
- केवडा जल से गणेशजी का अभिषेक किया जाता है।
- गुलाब जल की तरह केवडा जल भी त्वचा को टोन करता है।
- यह त्वचा की गहराई से सफाई करता है।
- त्वचा के छिद्रों को बंद करता है।
- इसके एंटी ऑक्सीडेंट कैंसर , बुढापे आदि से लड़ने में मदद करते है।
- इसकी मनमोहक सुगंध मन को शान्ति देती है।
 
== इन्हें भी देखें ==