"दक्षिण अमेरिका": अवतरणों में अंतर

छो →‎भाषा: clean up, replaced: |trans_title = → |trans-title= AWB के साथ
छो clean up AWB के साथ
पंक्ति 1:
{{pp-template|small=yes}}{{निर्वाचित लेख}}
{{Infobox Continent
|image = [[चित्र:Orthographic Projection of South America.png|200px]]
|area = १,७८,४०,००० किमी<sup>२</sup>
|population = ३८,२०,००,०००
|density = २१.४ प्रति किमी<sup>२</sup>
|demonym = [[दक्षिणी अमरीका|दक्षिण अमरीकी]], [[अमरीका|अमरीकन]]
|countries = १२
|list_countries = दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची
|dependencies = ३
|languages = [[दक्षिण अमरीका की भाषाएं|भाषाओं की सूची]]
|time = [[UTC-2]] से [[UTC-5]]
|cities =
{{Collapsible list
| title = {{voidd}}
| frame_style = border: none; padding: 0;
| list_style = display: none;
| 1 = [[साओ पाउलो]] | 2 = [[ब्यूनस आयरस]] | 3 = [[रियो डि जेनेरो]] | 4 = [[बोगोटा]] | 5 = [[लीमा]]
| 6 = [[सेंटियागो]] | 7 = [[कैराकास]]
}}
}}
{{About|दक्षिण अमेरिका महाद्वीप|आमतौर पर अमेरिका नाम से जाने जाने वाले देश|संयुक्त राज्य अमेरिका}}
'''दक्षिण अमेरिका''' ([[स्पेनी]]: ''América del Sur''; [[पुर्तगाली]]: ''América do Sul'') [[उत्तर अमेरिका]] के दक्षिण पूर्व में स्थित [[पश्चिमी गोलार्द्ध]] का एक [[महाद्वीप]] है।<ref>"[http://www.bartleby.com/65/st/SthAmer.html दक्षिण अमरीका]. ''[http://www.bartleby.com/65/ कोलंबिया विश्वकोष]'', षष्टम संस्करण २००१-६ [[न्यू यॉर्क]], कोलंबिया युनिवर्सिटी प्रेस": "fourth largest continent ..., the southern of the two continents of the Western Hemisphere."</ref> दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३<sup>०</sup> उत्तरी [[अक्षांश]] (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६<sup>०</sup> दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५<sup>०</sup> पश्चिमी [[देशान्तर]] (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१<sup>०</sup> पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है।<ref>{{cite book |last=तिवारी |first=विजय शंकर |title= आलोक भू-दर्शन |year=जुलाई २००४ |publisher=निर्मल प्रकाशन |location=कोलकाता |id= |page=६६ |accessdayaccess-date= १९|accessmonth= जुलाई|accessyear= २००९}}</ref> इसके उत्तर में [[कैरीबियन सागर]] तथा [[पनामा नहर]], पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में [[अन्ध महासागर]], पश्चिम में [[प्रशान्त महासागर]] तथा दक्षिण में [[अण्टार्कटिक महासागर]] स्थित हैं।<ref name="तिवारी जुलाई २००४ ५८-८१">{{cite book |last=तिवारी |first=अर्चना |title= भूगोल परिचय |year=जुलाई २००४ |publisher=भारती सदन |location=कोलकाता |id= |page=५८-८१ |accessdayaccess-date= १९|accessmonth= जुलाई|accessyear= २००९}}</ref> [[भूमध्य रेखा]] इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं [[मकर रेखा]] मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग [[उष्ण कटिबन्ध]] में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में [[भारत]] से लगभग ६ गुना बड़ा है। [[पनामा नहर]] इसे [[पनामा भूडमरुमध्य]] पर [[उत्तरी अमरीका]] [[महाद्वीप]] से अलग करती है। किंतु [[पनामा]] देश [[उत्तरी अमरीका]] में आता है।<ref>[http://unstats.un.org/unsd/methods/m49/m49regin.htm#americas "अमेरिकाज़"] ''स्टैन्डर्ड कंट्री एण्ड एरिया कोड्स क्लासिफ़िकेशन (M49)'', [[संयुक्त राष्ट्र]] सांख्यिकी प्रभाग</ref><ref>[http://atlas.nrcan.gc.ca/site/english/maps/reference/international/north_america/referencemap_image_view "उत्तरी अमरीका"] ''[[कनाडा का एटलस''</ref><ref>[http://www.nationalgeographic.com/xpeditions/atlas/index.html?Parent=nameri&Rootmap=&Mode=d&SubMode=w उत्तरी अमरीका का एटलस] नेशनल ज्यॉग्रैफिक</ref>
 
३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी [[एण्डीज पर्वतमाला]] एवं सबसे ऊँची [[टीटीकाका झील]] हैं। भूमध्यरेखा के समीप [[पेरू]] देश में [[चिम्बोरेजो]] तथा [[कोटोपैक्सी]] नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। [[अमेजन]], [[ओरीनिको]], [[रियो डि ला प्लाटा]] यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ [[ब्राज़ील]] की साओ फ्रांसिस्को, [[कोलम्बिया]] की मैगडालेना तथा [[अर्जेण्टाइना]] की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में [[ब्राज़ील]], [[अर्जेंटीना]], [[चिली]], [[उरुग्वे]], [[पैराग्वे]], [[बोलिविया]], [[पेरू]], [[ईक्वाडोर]], [[कोलोंबिया]], [[वेनेज़ुएला]], [[गुयाना]] (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और [[फ़ाकलैंड द्वीप-समूह]] आदि देश हैं।
पंक्ति 30:
[[चित्र:Mestizo.jpg|thumb|औपनिवेशिक युग में "पिन्तुरा दे कास्टास" में एक मेस्टिजो़ का वर्णन। "स्पेनी पिता और स्थानीय माता की संतान-मेस्टिजो़"।]]
[[चित्र:Entrevista de Guayaquil.jpg|thumb|गुआयाक्विल में [[जोस डे सैन मार्टिन]] और [[सिमोन बोलिवर]] की मुलाकात]]
दक्षिण अमेरिका का इतिहास और [[संस्कृति]] विश्व की प्राचीनतम संस्कृतियों में से हैं। पेरू की केंद्रीय पहाड़ियों में लाखों वर्षों पूर्व मानव जीवन की शुरुआत हुई। यहाँ की सर्वप्रमुख सभ्यता [[इंका सभ्यता|इंका की सभ्यता]] थी जिसका अधिकारक्षेत्र पेरू, ईक्वाडोर, बोलीविया तथा अर्जेंटीना और चिली के उत्तरी भागों में फैला हुआ था। पेरू की राजधानी लीमा के समीपवर्ती क्षेत्रों में इंका सभ्यता की हजारों ममियाँ प्राप्त हुई हैं।<ref>{{cite web |url= http://www.bbc.co.uk/hindi/news/020417_mummy_nk.shtml|title=पेरू में मिला ममी का ख़ज़ाना|accessmonthdayaccess-date=[[८ दिसंबर]]|accessyear= [[२००९]]|format=|publisher=बीबीसी हिन्दी डॉट कम|language=}}</ref> पंद्रहवी शताब्दी के अंत में यह चरमोत्कर्ष पर थी। इंका सभ्यता में शासक को इंका कहा जाता था एवं उसका सदैव आदर किया जाता था। यह सभ्यता अपनी उत्तम यातायात, संचार एवं डाक व्यवस्था के लिए जानी जाती है। [[माचू पिच्चू]] प्रमुख नगर था जिसके सुंदर पुरातात्विक अवशेष आज भी देखे जा सकते हैं। यूरोपीय समुद्र अभियानों में दक्षिणी अमेरिका की स्थिति की खोज सोलहवीं सदी के प्रारम्भ में हुई। इसके तट की विस्तृत खोज भी [[अमेरिगो वेस्पूची]] ने कुछ समय पश्चात् की, किन्तु अधिकांश आन्तरिक अगम्य भागों में दक्षिणी यूरोपवासियों का विस्तार अठारहवीं सदी में ही हुआ। यहाँ पर राज्यों एवं उनकी सीमाओं का निर्माण तथा सुचारु व्यवस्थाएँ उन्नीसवीं सदी की हैं। दक्षिण अमेरिका में अधिकांश देशवासी प्रारम्भ से ही स्पेन व पुर्तगाल से आकर बसे। फिर भी यहाँ बसने वालों को अपने पितृ देश की गुलामी सोलहवीं से उन्नीसवीं सदी तक कमोवेश भुगतनी पड़ी। यूरोपीय प्रभाव के कारण इसे लैटिन अमेरिका या लातीनी अमेरिका भी कहा गया। वर्तमान में दक्षिणी अमेरिका में मुख्य भूमि पर १३ देश एवं [[फाकलैण्ड द्वीप समूह]] है। इसके अतिरिक्त मध्य अमेरिका में ८ देश हैं एवं लेटिन अमेरिका में इन सबके साथ-साथ [[मेक्सिको]] एवं [[क्यूबा]] भी सम्मिलित है।
 
[[१४९४]] में उस समय की दो महान समुद्री शक्तियों, पुर्तगाल और स्पेन ने [[तोर्देसिलास की संधि]] पर हस्ताक्षर कर इस बात पर सहमति जताई कि, यूरोप से बाहर ढूंढी जाने वाली सारी जमीन पर उन दोनों देशों का विशेष [[द्वयाधिकार]] होगा। संधि के पालन के लिए उत्तर-दक्षिण [[मध्याह्न रेखा|मध्याह्न]] ३७० [[लीग (इकाई)|लीग]], [[केप वर्दे|केप वर्दे द्वीप समूह]] के पश्चिम से एक काल्पनिक रेखा का निर्धारण किया गया जो मोटे तौर पर ४६° ३७' पश्चिम थी। संधि के अनुसार यह निश्चित किया गया कि इस रेखा के पश्चिम में पायी जाने वाली समस्त भूमि स्पेन के हिस्से मे जायेगी और पूर्व की सभी जमीन पुर्तगाल की होगी। उस समय देशांतर रेखाओं का सटीक और निश्चित मापन असंभव था, इस कारण इस संधि का अक्षरक्ष: पालन नहीं हो सका जिसके परिणामस्वरूप मध्याह्न के पश्चिम मे होने के बावजूद ब्राजील में पुर्तगाली विस्तार हो गया। १५३० के दशक के शुरुआत में, दक्षिण अमेरिका के लोगों और प्राकृतिक संसाधनों का विदेशी विजेताओं द्वारा बार बार शोषण किया गया, पहले स्पेन और बाद में पुर्तगाल द्वारा। निर्दयतापूर्वक इन पर विदेशी भाषा और धर्म लादे गए और बंधक मजदूर बनाए गए। इन दोनों प्रतिस्पर्धी औपनिवेशिक देशों ने इस महाद्वीप के संसाधनों को उनका अपना होने का दावा किया और इस महाद्वीप को उपनिवेशों में बाँट दिया।
पंक्ति 38:
== भू-प्रकृति ==
[[चित्र:South America satellite orthographic.jpg|thumb|right|दक्षिण अमेरिका का भौतिक स्वरूप]]
धरातलीय स्वरूप के अन्तर की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका महाद्वीप विशेष महत्त्वपूर्ण है। पश्चिम की ओर तट के समानान्तर [[एण्डीज कार्डिलेरा]] पर्वत शृंखला उत्तर से दक्षिण की ओर फैली हुई है<ref>{{cite book |last=मामोरिया |first=चतुर्भुज |title= भौगोलिक चिन्तन एवं तीन दक्षिणी महाद्वीप |year=नवंबर २००८ |publisher=साहित्य भवन |location=आगरा |id= |page=१५४|accessdayaccess-date= ८|accessmonth= दिसंबर|accessyear= २००९}}</ref> जो [[उत्तरी अमेरिका]] के [[राकी पर्वत]] का ही सिलसिला है। ७,२०० किलोमीटर लम्बी यह विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला [[हिमालय]] के बाद सबसे ऊँची [[पर्वत शृंखला]] भी है। इसमें अनेक ऊँची-ऊँची पर्वत श्रेणियाँ, [[पठार]], तथा [[ज्वालामुखी शिखर]] पाये जाते हैं। संसार का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत [[कोटोपैक्सी]] (५,९७० मीटर) इसी भाग में स्थित है। इस पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी अकाकागुआ (६,९६९ मीटर) सदैव बर्फ से ढकी रहती है। एण्डीज की साधारणतः दो श्रेणियाँ हैं जिनके मध्य बोलविया एवं पेरू के पठार तथा विशाल मीठे जल की झील [[टिटिकाका]] है। इस महाद्वीप में मुख्य तीन पठारी भाग है, गायना का पठार, ब्राज़ील का पठार एवं पेटागोनिया का [[पठार]]। गायना का कटा-छटा पठारी भाग जो ओरीनीको एवं अमेजन नदी के मुहाने के बीच है, ९०० से १,८०० मीटर ऊँचा है एवं जल विभाजक का कार्य करता है। त्रिभुजाकार ब्राज़ील का पठार दक्षिण अमेरिका के मध्यवर्ती भाग में [[अटलांटिक महासागर]] के तट पर उत्तर-पूर्व में केपराग से प्रारम्भ होकर दक्षिण में रियो ग्रेडो डी सुल तक विस्तृत है। कठोर [[पर्वत#वलित पर्वत|वलित]] चट्टाने से निर्मित होने के कारण अभी तक क्षय से बचा हुआ है। पेटागोनिया का पठार अर्जेन्टाइना में लिमये नदी से दक्षिणी अमेरिका के अंतिम छोर तक फैला है। ३०० से ९०० मीटक ऊँचा यह पठार पश्चिम में एण्डीज पर्वतमाला से सीमित होकर पूर्व में वेदिकायुक्त ढालों के रूप में अटलांटिक महासागर तक विस्तृत है।<ref name="तिवारी जुलाई २००४ ५८-८१"/>
 
पश्चिमी पहाड़ तथा पूर्वी पठारों के मध्य उत्तर से दक्षिण पूरे महाद्वीप की लम्बाई में फैला हुआ एक विशाल मैदान है। इस मैदान का क्षेत्रफल पूरे दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रफल का लगभग आधा है। इसके उत्तरी भाग को लानोज़ कहते हैं। [[ओरीनिको नदी]] द्वारा निर्मित लानोज़ [[वेनेज़ुएला]] एवं [[कोलंबिया]] में है। मैदान का मध्य भाग [[अमेज़न नदी]] का बेसिन है जिसे ब्राज़ीलवासी सेल्वाज कहते हैं। यह नदी प्रदेश उत्तर में गायना के पठार, पश्चिम में एण्डिज पर्वत एवं दक्षिण में [[ब्राजील के पठार]] से घिरा है। अमेज़न एवं इसकी सहायक २०० नदियों में सदा बाढ़ आने के कारण इस त्रिभुजाकार मैदान का बड़ा भाग दलदल बना रहता है जिससे यातायात का विकास नहीं हो पाता है। पराना, पराग्वे और युरुग्वे नदियों ने मिलकर पम्पास क्षेत्र की रचना की है जिसे लाप्लाटा का बेसिन भी कहते हैं। मध्य दक्षिण का यह उपजाऊ मैदान आर्थिक दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इसकी औसत ऊचाई १८५ मीटर से भी कम है एवं [[अर्जेंटीना]], [[उरूग्वे]], [[पराग्वे]] तथा कुछ अंशों में दक्षिण ब्राजील एवं दक्षिण बोलविया में फैला है। सबसे दक्षिण भाग में पैटागोनिया का मरुस्थल है। एण्डीज पर्वत माला तथा [[प्रशान्त महासागर]] के मध्य निम्न भूमि की अत्यंत संकरी तटीय पट्टी पायी जाती है। लगभग १०० किलोमीटक चौड़ी यह पट्टी दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के साथ-साथ उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है। पूर्वी तटीय प्रदेश अपेक्षाकृत अधिक चौड़ा है, इसकी चौड़ाई १५० से २०० किलोमीटर है। इसमें छोटी-छोटी तेज बहने वाली नदियाँ बहती हैं जो [[डेल्टा]] का निर्माण नहीं करती हैं।
पंक्ति 59:
! width="16%" style="background:white; text-align:center; border-bottom:1px solid black" | क्षेत्रफल (वर्ग किलोमीटर)
! width="10%" style="background:white; text-align:center; border-bottom:1px solid black" | जनसंख्या (करोड़)
! width="15%" style="background:white; text-align:center" | &nbsp;
! width="2%" style="background:white; text-align:center; border-bottom:1px solid black" | &nbsp;
! width="16%" style="background:white; text-align:center; border-bottom:1px solid black" | क्षेत्र
पंक्ति 68:
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[अर्जेंटीना]]'''
| align=left | २७९१८१०
| | ३.६२
! align=center rowspan=20 style="background:white; text-align:center; border-bottom:1px solid black; border-right:1px solid black; border-left:1px solid black" |[[चित्र:Southamerica-political-hi-01.png|200px]]
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 9
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[पेरु]]'''
| align=left | १२८५२२०
| | २.८३
|- style="font-size:95%"
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 2
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[बोलीविया]]'''
| align=left | १०९८५८१
| | ०.८४
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 10
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[सूरीनाम]]'''
| align=left | १६३२७०
| | ०.०४३
|- style="font-size:95%"
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 3
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[ब्राज़ील]]'''
| align=left | ८५१४८७७
| | १८.७५
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 11
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[उरुग्वे]]'''
| align=left | १७६२२०
| | ०.३३
|- style="font-size:95%"
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 4
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[चिली]]'''
| align=left | ७५६९५०
| | १.६१
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 12
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[वेनेज़ुएला]]'''
| align=left | ९१६४४५
| | २.७२
|- style="font-size:95%"
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 5
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[कोलंबिया]]'''
| align=left | ११४१७४८
| | ४.२७
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 13
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[फ़ाकलैंड द्वीप-समूह]] ([[यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)|ब्रिटेन]])'''
| align=left | १२१७३
| | ०.०००३
|- style="font-size:95%"
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 6
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[ईक्वाडोर]]'''
| align=left | २८३५६०
| | १.३४
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 14
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[दक्षिण जोर्जिया और दक्षिण सैंडविच द्वीपसमूह]] ([[यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)|ब्रिटेन]])'''
| align=left | ३०९३
| |
|- style="font-size:95%"
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 7
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[गुयाना]]'''
| align=left | २१४९७०
| | ०.०६९
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 15
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[फ्रेंच गुयाना]] ([[फ़्राँस]])'''
| align=left | ९१०००
| | ०.०१८
|- style="font-size:95%"
| style="background:#f0f0f0; border:1px solid white" | 8
| align=left style="padding-left:5px" | '''[[पैराग्वे]]'''
| align=left | ४०६७५०
| | ०.५८
|}
 
पंक्ति 140:
[[भूमध्य रेखा]] दक्षिणी अमेरिकी के उत्तरी भाग से होकर गुजरती है एवं इस [[महाद्वीप]] की सबसे अधिक चौड़ाई उत्तर में ही है। अतः दक्षिणी अमेरिका का अधिकांश भाग [[उष्ण कटिबन्ध]] में पड़ता है इसलिए यहाँ की [[जलवायु]] मोटे तौर पर गर्म एवं नम है। इसका अधिकांश भाग [[दक्षिणी गोलार्ध]] में पड़ने की वजह से यहाँ के ऋतुओं का क्रम [[उत्तरी गोलार्ध]] के विपरीत होता है। यहाँ जनवरी में गर्मी की ऋतु तथा जुलाई में जाड़े की ऋतु होती है। महाद्वीप के पश्चिम में उत्तर से दक्षिण दिशा में [[एण्डीज पर्वत]] स्थित है जो एक जलवायु सम्बंधी बाधा का कार्य करती है। उष्ण कटिबन्ध में स्थित होने पर भी एण्डीज पर्वत तथा ब्राज़ील एवं गायना के पठारी भागों पर अधिक ऊँचाई के कारण तापक्रम कम तथा आनन्दायक रहता है। एण्डीज पर्वत [[व्यापारिक हवाओं]] को पश्चिम की ओर जाने से रोकता है जिससे इसके पूर्वी भाग में तो खूब वर्षा होती है परन्तु पश्चिमी तटीय सँकरी पट्टी में बहुत कम वर्षा होती है। इसके विपरीत दक्षिणी अमेरिका का दक्षिणी भाग पछुआ हवाओं की पेटी में स्थित है अतः पश्चिमी तटीय भाग में तो खूब वर्षा होती है परन्तु पूर्व की ओर जाने पर ये हवाएँ शुष्क हो जाती हैं जिससे एण्डीज पर्वत के पूर्वी भाग में बहुत कम वर्षा होती है। [[दक्षिणी विषुवतरेखीय जलधारा|दक्षिणी भूमध्यरेखीय]] तथा [[ब्राज़ील की गर्म धारा|ब्राज़ील की गर्म धाराओं]] के प्रभाव से दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भाग का तापक्रम ऊँचा रहता है। साथ ही इनके ऊपर से जाने वाली हवाएँ गर्म होकर अधिक जलवाष्प ग्रहण कर लेती हैं जिससे उनसे पर्याप्त वर्षा होती है। इसके विपरीत महाद्वीप के दक्षिणी भाग में पश्चिमी तट के समीप पीरू या [[हम्बोल्ट की ठण्डी धारा]] तथा पूर्वी तट के समीप [[फाकलैण्ड की ठण्डी धारा]] बहती है। इन धाराओं के प्रभाव से समीपवर्ती भाग की जलवायु ठण्डी एवं शुष्क रहती है। [[मकर रेखा]] के दक्षिण दक्षिणी अमेरिका की चौड़ाई अत्यन्त कम हो जाती है। अतः समुद्र की समीपता के कारण महाद्वीप के दक्षिणी भाग की जलवायु प्रायः सम रहती है।
 
दक्षिण अमेरिका के [[अमेज़न नदी]] के बेसिन में वर्ष भर गर्म व नम [[भूमध्यरेखीय जलवायु]] पाई जाती है।<ref>{{cite book |last=सिहं |first=सविन्द्र |title= भौतिक भूगोल |year=जुलाई २००२ |publisher=वसुन्धरा प्रकाशन |location=गोरखपुर |id= |page=४९४ |accessdayaccess-date= २६|accessmonth= जुलाई|accessyear= २००९}}</ref> [[सवाना|सवाना तुल्य जलवायु]] अमेज़न बेसिन के उत्तर में [[ओरीनिको नदी]] के बेसिन तथा दक्षिण में [[ब्राजील का पठार|ब्राजील के पठारी भाग]] पर पाई जाती है। इस भाग पर [[तापक्रम]] तो ऊँचा रहता है परन्तु [[वर्षा]] केवल गर्मी के कुछ ही महीनों में तथा कम मात्रा में होती है। पूर्वी ब्राज़ील में व्यापारिक हवाओं के प्रभाव से केवल गर्मी में वर्षा होती है और जाड़े में ऋतु शुष्क होती है। यहाँ गर्मी में अधिक गर्मी तथा जाड़े में साधारण जाड़ा पड़ता है। इस प्रकार यहाँ [[भारत]] की तरह [[मानसून जलवायु|उष्ण मानसून जलवायु]] पाई जाती है। दक्षिण [[पीरू]] तथा उत्तरी [[चिली]] के कुछ भागों में [[उष्ण मरुस्थलीय जलवायु]] पाई जाती है। इस मरुस्थल को [[अटाकामा मरुस्थल]] कहते हैं। यहाँ की जलवायु अत्यन्त विषम होती है तथा वर्षा नाममात्र को होती है। यहाँ कई वर्षों तक तो एक बूँद भी वर्षा नहीं होती है। अटाकामा मरुस्थल के दक्षिण मध्य चिली में [[भूमध्यसागरीय जलवायु]] पाई जाती है। इस भाग में केवल जाड़े में वर्षा होती है और गर्मी की ऋतु शुष्क होती है। गर्मी में साधारण गर्मी तथा जाड़े में साधारण जाड़ा पड़ता है। उत्तरी-पूर्वी [[अर्जेंटीना]] और पश्चिमी [[पराग्वे]] के मैदानी भाग में यान चाको एवं [[पम्पास]] प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में कुछ वर्षा हो जाती है तथा शीत ऋतु सूखी रहती है। यहाँ गर्मी में काफी गर्मी पड़ती है तथा जाड़े में तापक्रम काफी कम हो जाता है। इस प्रकार यहाँ प्रेयरी तुल्य जलवायु पाई जाती है। [[उत्तरी अमेरिका]] के प्रेयरी प्रदेश की तुलना में इस भाग की जलवायु कम विषम है। महाद्वीप के सुदूर दक्षिण अर्थात् दक्षिणी चिली में [[पछुआ हवाओं]] से वर्ष भर वर्षा होती है। यह भाग [[समशीतोष्ण कटिबन्ध]] में स्थित है। इस प्रकार की जलवायु सामान्यतया शीत शीतोष्ण कटिबन्ध में महाद्वीपों के पश्चिमी भाग में पाई जाती है। इस जलवायु को पश्चिमी यूरोप तुल्य जलवायु या ब्रिटिश तुल्य जलवायु भी कहते हैं। पंपास प्रदेश के दक्षिण तथा एण्डीज पर्वतमाला के पूर्वी भाग पर पैटागोनिया का शीतोष्ण मरुस्थलीय भाग है। एण्डीज पर्वतों के वृष्टिछाया प्रदेश में स्थित होने के कारण यहाँ की जलवायु अत्यन्त शुष्क है। एण्डीज के पर्वतीय भाग में ऊँचाई के कारण तापक्रम काफी कम रहता है।
 
== प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीव ==
पंक्ति 165:
== जनसांख्यिकी ==
{{see|जनसंख्या के अनुसार दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची}}
लैटिन अमेरिका की जनसंख्या का एक बड़ा भाग [[मेक्सिको]], [[अर्जेंटीना]] व [[ब्राज़ील]] में रहता है। इन तीनों देशों की जनसंख्या कुल मिलाकर ३० करोड़ से अधिक है। इस महाद्वीप की आज भी अधिकतर जनसंख्या तटीय क्षेत्रों में पायी जाती है, जहाँ तट एवं तटीय सागर में विकसित यातायात अत्यन्त सुगम है और विदेशों से सम्पर्क आसानी से रखा जा सकता है। ऐसे क्षेत्र ब्राज़ील के [[साओ पाउलो]] और सेंटोस तक तथा पठारी व पूर्वी मेक्सिको, उत्तरी अर्जेंटीना और [[वेनेज़ुएला]] के तटीय भाग में हैं। मध्यवर्ती अक्षांशों में अर्जेंटीना और [[उरुग्वे]] से लाप्लाटा नदी के मैदान में कृषि और सुविधाओं के कारण जनसंख्या अधिक सघन मिलती है।<ref>{{cite book |last=राय |first=शैलेश कुमार |title= उच्च माध्यमिक भूगोल |year=नवंबर २००५ |publisher=सुषमा प्रकाशन मन्दिर |location=कोलकाता |id= |page=१८९ |accessdayaccess-date= १७|accessmonth= अक्तूबर|accessyear= २००९}}</ref> उत्तरी-पूर्वी ब्राज़ील में उष्णार्द्र खेती के अन्तर्गत कहवा और कपास पैदा किए जाने से जनसंख्या अधिक सघन मिलती है। यहाँ पर सभी प्रकार की उष्ण, अर्धोष्ण व शीतोष्ण फसलें पैदा की जाती हैं। यहाँ पर जन-घनत्व २५ से १०० व्यक्ति के मध्य है। ६५ प्रतिशत आबादी तटीय नगरों में बसी है। इन क्षेत्रों के विपरीत, [[अमेजन]] के जंगली और दलदली भाग, एण्डीज की ऊँचाइयों, पैटागोनिया, [[चिली]] और [[पेरु]] के मरुस्थलीय तथा मध्य अमेरिका की [[मलेरिया]] कारक जलवायु, ग्रेनचाको के गर्म, दलदली और बाढ़ग्रस्त क्षेत्र तथा ब्राज़ील के गर्म घास के मैदान में जनसंख्या बहुत ही विरल मिलती है। यहाँ का घनत्व ५ व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर से भी कम है।
 
[[चित्र:Filhas-de-santo moradoras do terreiro.jpeg|thumb|left|ब्राज़ील में अफ्रीकी मूल की कुछ लड़किया]]
[[बोलिविया]] और [[पेरू]] जैसे दक्षिण अमेरिका देशों की कुल जनसंख्या का अधिकांश यहां के मूल निवासियों के वंशज जैसे क्वेशुआ और आयमारा से बना है।<ref>{{cite web|url=https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/pe.html |title=सी आई ए (CIA) विश्व तथ्य पुस्तक |publisher=Cia.gov |date= |accessdate=}}</ref><ref>{{cite web|url=https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/bl.html |title=सी आई ए (CIA) विश्व तथ्य पुस्तक |publisher=Cia.gov |date= |accessdate=}}</ref> इसके अलावा अधिकतर अन्य पूर्व स्पेनी उपनिवेशों में भी इनका प्रतिशत, जनसंख्या के हिसाब से महत्वपूर्ण हैं। [[वेनेज़ुएला]] और [[कोलोंबिया]] की जनसंख्या का लगभग 25% श्वेत और यूरोपीय वंश के व्यक्तियों का है।<ref>[http://books.google.cl/books?id=LcabJ98-t1wC&pg=PA93&lpg=PA93&dq=chile+60%25+blancos+Esteva-Fabregat&source=bl&ots=AMUjY09aVi&sig=3PCwfKDokrZYem3dcZ2gkToFIoE&hl=es&ei=k8WjSYT3HJaitgfGncnOBA&sa=X&oi=book_result&resnum=9&ct=result#PPA110,M1 गुगल बुक्स से]</ref> जबकि यूरोपीय मूल के लोग [[अर्जेंटीना]]<ref>{{cite web|url=https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/print/ar.html |title=सी आई ए (CIA) विश्व तथ्य पुस्तक |publisher=Cia.gov |date= |accessdate=}}</ref>, [[उरुग्वे]]<ref>{{cite web|url=http://www.geografia.fflch.usp.br/publicacoes/Geousp/Geousp13/Geousp13_Intercambio_Maurel.htm |title=उरुग्वे में श्वेत आबादी|publisher=Geografia.fflch.usp.br |date= |accessdate=}}</ref> और [[चिली]]<ref>[http://revistas.ucm.es/fll/02104547/articulos/ALHI8383110228A.PDF लेटिन अमेरिका.]</ref><ref>{{cite web|url=http://www.geografia.fflch.usp.br/publicacoes/Geousp/Geousp13/Geousp13_Intercambio_Maurel.htm |title= |publisher=Geografia.fflch.usp.br |date= |accessdate=}}</ref> में बहुसंख्यक हैं। दक्षिण अमेरिका में बड़ी संख्या में अफ्रीकाई मूल के लोग भी निवास करते हैं। अफ्रीकाई मूल के लोग मुख्यतः [[गुयाना]], [[ब्राज़ील]], कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, [[सूरीनाम]], [[फ्रेंच गुयाना|फ्रेंच गयाना]] और [[ईक्वाडोर]]<ref>{{cite web|url=http://www.bartleby.com/64/C006/036.html |title=Bartleby |publisher=Bartleby |date= |accessdate=}}</ref> में रहते हैं। [[मेस्टिज़ो]] (श्वेत और मूलनिवासियों की मिश्रित संतानें) [[पैराग्वे]], वेनेज़ुएला, कोलंबिया और ईक्वाडोर का सबसे बड़ा जातीय समूह है। भारतीय मूल के लोगों के वंशज [[गुयाना]] और [[सूरीनाम]] के सबसे बड़े जातीय समूहों में से हैं। ब्राज़ील और उसके बाद पेरू में दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा जापानी और चीनी समुदाय है।<ref>{{cite web|url=http://search.japantimes.co.jp/cgi-bin/nn20080115i1.html=search.japantimes.co.jp |title=Japan Times |publisher=Search.japantimes.co.jp |date= |accessdate=}}</ref>
ब्राज़ील दक्षिण अमेरिका का सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण देश है, जिसमें श्वेतों , अश्वेतों और [[मुलाटु]]ओं की एक बड़ी आबादी के साथ साथ [[मध्य पूर्व|मध्य पूर्वी]] और एशियाई समुदाय का भी एक बड़ा हिस्सा मौजूद है। अमेजन बेसिन एवं लैटिन अमेरिका के अन्य प्रदेशों के भोजन एकत्र करने वालों और पशुचारी समुदायों की जीवन-शैली, अर्थव्यवस्था, समाज, धर्म, आस्थाएं एवं सांस्कृतिक मूल्य अधिकांशतः जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति द्वारा नियन्त्रित होती हैं।<ref>{{cite book |last=हुसैन |first=माजिद |title= मानव भूगोल |year=१९९७ |publisher=रावत पब्विकेशन्स |location=[[जयपुर]] |id= |page=९|accessdayaccess-date= २०|accessmonth= दिसंबर|accessyear= २००९}}</ref>
 
== अर्थव्यवस्था ==
पंक्ति 180:
=== उद्योग ===
[[चित्र:Avenida General Paz entre Cabildo y Panamericana.jpg|thumb|right|ब्यूनस आयर्स का राष्ट्रीय राजमार्ग]]
थल गोलार्द्ध में दक्षिणी अमेरिका की स्थिति केन्द्र से बहुत दूर सीमावर्ती पेटी में है। अतः यूरोपियन देशों से प्रवास करके जाने वाले मनुष्यों ने जब तक अपना साथ ले जाई हुई यूरोपीय टैक्नोलॉजी को इन दूरस्थ देशों में नहीं पहुँचा दिया था, तब तक इस दक्षिणी क्षेत्र में आदिकालीन लोगों का निवास रहा था।<ref>{{cite book |last=कौशिक |first=एस डी |title= भौगोलिक विचारधाराएँ एवं विधि-तन्त्र|year=जुलाई १९८९ |publisher= रस्तोगी पब्लिकेशन्स |location=मेरठ |id= |page=२५ |accessdayaccess-date= ९|accessmonth= दिसंबर|accessyear= २००९}}</ref> उद्योग-धंधों की दृष्टि से दक्षिणी अमरीका अविकसित महाद्वीप है। यहाँ पर [[कृषि]], पशुपालन, मांस को सुरक्षित रखने, [[मक्खन]] तथा [[पनीर]] (चीज़) बनाने और भेड़ों के पालने का उद्योग होता है। [[चीनी]] बनाना, [[आटा]] पीसना भी प्रमुख उद्योग है। यहाँ उद्योगों का आधार [[कोयला]] नहीं के बराबर पाया जाता है। [[खनिज]] पदार्थों के वर्तमान क्षेत्र रिक्त हो चुके हैं। खनिज भंडार महाद्वीप के पठारी और पर्वतीय क्षेत्र में हैं, जिनका विकास आवागमन एवं यातायात की कठिनाइयों के कारण नहीं हो पाया है। महाद्वीप का एक विस्तृत भाग [[सदाबहार वन|सदाबहार वनों]] से ढका है। इन क्षेत्रों में बहनेवाली नदियाँ भी बड़ी और नौगम्य हैं। परंतु श्रम की कमी तथा वनों की सघनता के कारण काष्ठ उद्योग अधिक विकसित नहीं है। इन वनों की लकड़ियाँ भी शीतोष्ण वनों की तुलना में अधिक कठोर होती हैं।
 
[[चित्र:ViewfromAir-SaoPaulo.jpg|thumb|left|ब्राजील का सबसे बड़ा तथा दक्षिण अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा शहर [[साओ पाउलो]] का अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा]]
पंक्ति 189:
दक्षिण अमेरिका सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। यूरोप के साथ ऐतिहासिक संबन्ध होने के कारण दक्षिण अमेरिकी लोगों पर यूरोपीय संस्कृति, विशेष रूप से [[स्पेन]] तथा [[पुर्तगाल]] की संस्कृतियों की झलक देखी जा सकती है। दक्षिण अमेरिका पर [[संयुक्त राज्य अमेरिका]] की [[संस्कृति]] का भी प्रभाव है। कोलम्बिया, बोलीविया और अमेज़न के कुछ हिस्से में उपनिवेश-पूर्व स्वदेशी संस्कृति का गहरा प्रभाव था। औपनिवेशिक युग के बाद हुए राज्यों के विभाजन का आधार सांस्कृतिक विभिन्नता ही थी। दक्षिण अमेरिकी देशों के संगीत में बहुत विविधता है। [[कोलोंबिया]] की कम्बिया, [[ब्राज़ील]] के साम्बा और बोस्सा नोवा तथा [[अर्जेंटीना]] एवं [[उरुग्वे]] के टैंगो प्रमुख पारंपरिक संगीत हैं। इसके अलावा न्यूवा कांसिओन नामक अव्यावसायिक लोकसंगीत आन्दोलन भी बहुत प्रसिद्ध है जो अर्जेण्टिना एवं [[चिली]] में शुरू होकर शेष लैटिन अमेरिका में बहुत तेजी से फैल गया। दुनिया भर में दक्षिण अमेरिकी संस्कृति विभिन्न रूपों में मौजूद है। उदाहरण के लिए रेडियन हस्तशिल्प जैसे हस्तशिल्प के रूप की यूरोप के विभिन्न बाजारों में काफी मांग है।
 
दक्षिण अमेरिका में काफी मह्त्त्वपूर्ण साहित्य रचा गया है। [[गेब्रियल गार्सिया मार्ख़ेस]] एवं [[पाब्लो नेरूदा]] जैसे लेखकों को लोकप्रिय स्वीकृति प्राप्त हुई है।<ref>{{cite web |url= http://www.bbc.co.uk/hindi/entertainment/story/2004/07/040712_pablo_neruda.shtml|title=पाब्लो नेरुदा की जन्मशती पर समारोह|accessmonthdayaccess-date=[[२२ अक्तूबर]]|accessyear= [[२००९]]|format=|publisher=बीबीसी हिन्दी डॉट कम|language=}}</ref> खेल दक्षिण अमेरिकी संस्कृति का एक अभिन्न अंग है। [[फुटबॉल]] सबसे महत्त्वपूर्ण खेल है, अन्य खेलों का भी खूब अभ्यास किया जाता है। महाद्वीप की सबसे महत्त्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता कोपा अमेरिका कप को उन्माद के स्तर पर खेला और देखा जाता है। प्रथम [[फीफा विश्व कप]] का आयोजन [[१९३०]] में उरूग्वे में ही हुआ था। [[बास्केटबाल]], तैराकी और वॉलीबॉल अन्य लोकप्रिय खेल हैं। विभन्न देशों में किसी विशेष खेल को राष्ट्रीय खेल का दर्जा प्राप्त है।
 
=== भाषा ===