"कुशीनगर": अवतरणों में अंतर

युवा भारतीय संघ का नाम जोड़ा गया
टैग: यथादृश्य संपादिका मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
छो 112.79.159.4 (Talk) के संपादनों को हटाकर एजाज़ अंसारी के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
पंक्ति 30:
}}
'''कुशीनगर''' एवं '''कसिया बाजार''' [[उत्तर प्रदेश]] के उत्तरी-पूर्वी सीमान्त इलाके में स्थित एक क़स्बा एवं ऐतिहासिक स्थल है। "कसिया बाजार" नाम कुशीनगर में बदल गया है और उसके बाद "कसिया बाजार" आधिकारिक तौर पर "कुशीनगर" नाम के साथ नगर पालिका बन गया है। यह बौद्ध तीर्थ है जहाँ [[गौतम बुद्ध]] का महापरिनिर्वाण हुआ था। कुशीनगर, [[राष्ट्रीय राजमार्ग २८]] पर [[गोरखपुर]] से कोई ५० किमी पूरब में स्थित है। यहाँ अनेक सुन्दर बौद्ध मन्दिर हैं। इस कारण से यह एक अन्तरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी है जहाँ विश्व भर के बौद्ध तीर्थयात्री भ्रमण के लिये आते हैं। कुशीनगर कस्बे के और पूरब बढ़ने पर लगभग २० किमी बाद [[बिहार]] राज्य आरम्भ हो जाता है।
 
कुशीनगर से 38 किलोमीटर दूर दक्षिण देवरिया जिले में सुप्रसिद्ध पार्टी , युवा भारतीय संघ के संस्थापक/अध्यक्ष शिवानन्द मिश्र, पुत्र आचार्य पंडित केशव मिश्र का निवास स्थान है जो ग्राम सोन्दा के रहने वाले है.. इस पार्टी के उपाध्यक्ष चन्दन मिश्र (जिला बलिया) है ।
 
यहाँ बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बुद्ध इण्टरमडिएट कालेज तथा कई छोटे-छोटे विद्यालय भी हैं। अपने-आप में यह एक छोटा सा कस्बा है जिसके पूरब में एक किमी की दूरी पर '''कसयां''' नामक बड़ा कस्बा है। कुशीनगर के आस-पास का क्षेत्र मुख्यत: कृषि-प्रधान है। जन-सामन्य की बोली [[भोजपुरी]] है। यहाँ [[गेहूँ]], [[धान]], [[गन्ना]] आदि मुख्य फसलें पैदा होतीं हैं।