"बालकृष्ण शर्मा नवीन": अवतरणों में अंतर

No edit summary
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन
पंक्ति 6:
 
==जीवन परिचय==
बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' का जन्म ८ दिसम्बर १८९७ ई० को [[मध्य प्रदेश]] के [[शुजालपुरsajapur जिला|शुजालपुर जिले]] के ग्राम भयाना में हुआ। उनके पिता जमुनादास शर्मा [[वल्लभाचार्य|वल्लभ मत]] के अनुयायी थे और [[नाथद्वारा]] के मन्दिरों में पुरोहिती करते थे। मिडिल तक की पढ़ाई नवीन की गृहजनपद के परगना स्कूल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें [[उज्जैन]] भेजा गया और वहाँ के माधव कॉलेज में प्रविष्ट होकर मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। बालकृष्ण शर्मा माधव कॉलेज, उज्जैन के अपने अध्ययनकाल में ही युगीन साहित्यिक वातावरण और राष्ट्रीय आन्दोलन की हलचलों में पर्याप्त रुचि लेने लगे थे और उन सबका उनके युवामन पर एक प्रभाव भी दर्ज हो रहा था। [[कानपुर]] से [[गणेशशंकर विद्यार्थी]] के सम्पादन में प्रकाशित होने वाली पत्रिका '[[प्रताप]]' का नियमित अध्ययन करते थे। इसी दौरान वे [[माखनलाल चतुर्वेदी]] और [[मैथिलीशरण गुप्त]] के संपर्क में आए। उन्होंने [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस|कांग्रेस]] के अधिवेशन में विधिवत भाग लिया।
 
==साहित्य रचना==